खबर
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज: राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
आ रहे हैं महाराजाधिराज

सुबह 6 बजे से 7 किमी सवारी मार्ग नो-व्हीकल जोन

11 बजे से 16 रास्ते बंद

आकाशवाणी रेडियो पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक होगा लाइव प्रसारण, एफएम 102.5 मेगाहर्ट्ज पर सुना जा सकेगा

राजसी सवारी आज, उज्जैन में उमड़ेंगे लाखों महाकाल भक्त, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

सवारी मार्ग पर क्राइम ब्रांच, साइबर सेल, थानों की टीम सिविल ड्रेस में रहेगी तैनात, कैमरों से भी निगरानी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मृत्युंजय भगवान आशुतोष की नगरी उज्जैन का नजारा देखने लायक है आज। महाराजाधिराज अपराह्न 4 बजे प्रजा का हाल जानने निकलेंगे, लेकिन प्रजा की बेताबी तो अलसुबह से हिलोरें मार रही है। भक्तों की भक्ति शिप्रा के तट पर ब्रह्ममुहूर्त से हिलोरें ले रही है।

एक तो सोमवार, दूजी अजा एकादशी और तीजी राजसी सवारी... तो फिर महाकाल के भक्तों के कहने ही क्या! खुलासा फर्स्ट ने तो अपने नयन यहां सवारी के एक दिन पहले ही आधी रात से बिछा दिए हैं। भक्तों ने भी समूचे 7 किमी के सवारी मार्ग पर अपने आराध्य के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हैं।

अवंतिकानाथ की अवंतिकापुरी में एक तरफ एकादशी का स्नान पूरे उत्साह, उमंग व उल्लास से चल रहा है तो दूसरी तरफ शहर में राजसी सवारी देखने वालों का सैलाब बह रहा है। इन सबके बीच पुण्य सलिला मां शिप्रा का निर्मल नीर भी अपने तटबंधों को तोड़कर बह रहा है।

अपने आराध्य की अगवानी में मानों भगवती शिप्रा भी फूली-फूली इठला रही हैं। जल पुराने पुल से सटकर बह रहा है और भक्ति भी शिप्रा तीरे कलकल बह रही है। डुबकियां लगा रही है। इसी पूर जाती शिप्रा में प्रभु महाकाल भी संध्या समय स्नान जो लेंगे। यहीं रामघाट पर सजेंगे-संवरेंगे और पुन: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। आकाशवाणी से पहली बार 8 घंटे लाइव प्रसारण का रिकॉर्ड भी इस बार बनने जा रहा है।

दु लहन-सी सज गई है अवंतिकापुरी। रातभर से जाग भी रही है। अपलक बाट जोह रही है उज्जयिनी। उसके आराधक आज पूरे लाव-लश्कर के साथ जो आने वाले हैं। उन मार्गो पर उनके चाहने वालों ने अलसुबह से पलक-पांवड़े बिछा दिए हैं।

एक साथ दो-दो शुभ अवसर भी सौभाग्य से आ गए हैं। एक है महाराजाधिराज भगवान महाकाल की राजसी सवारी का दिन, दूजा है अजा एकादशी का पावन पर्व। एक साथ आए इन दो संजोग में उज्जयिनी का नजारा देखने लायक है। यहां ब्रह्ममुहूर्त से ही शिप्रा तट पर स्नान भी शुरू हो गया।

सुबह 4 बजे से ग्रामीण समुदाय शिप्रा के तट पर उमड़ पड़ा। पुण्य सलिला बाढ़ के पानी से लबालब बह रही है। जल छोटे पुल से सटकर बह रहा, लेकिन ये एकादशी के स्नान के उत्साह को कम नहीं कर पाया। भगवती शिप्रा जहां तक ऊपर चढ़ आईं, वहीं से डुबकी लगने लगी है। गणगौर दरवाजे से उतरते ही आने वाला सोमवती कुंड भी पानी में डूबा हुआ है, लेकिन डुबकी का क्रम सुबह से खबर लिखने तक जारी है।

राजसी सवारी के उत्साह के तो कहने ही क्या! सावन-भादौ मास में निकलने वाली प्रभु की सवारी-क्रम की ये अंतिम सवारी जो है। इस राजसी सवारी के लिए उज्जैन शहर रातभर से जाग रहा है। सवारी मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा जा रहा है।

स्वागत मंचों की कतार रातभर से लग रही है। सरकारी बंदोबस्त भी रातभर से ठोंक-बजाए जा रहे हैं। सवारी मार्ग के सुरक्षा बंदोबस्त का अमला सुबह 7 बजे से पॉइंट पर डट गया है। सवारी मार्ग सहित अनेक रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से ही प्रतिबंधित हो गई है।

सुबह 11 बजे से 16 अन्य मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए रोक दिए जाएंगे, लेकिन 9 आपातकालीन मार्ग बनाए गए हैं, जो किसी अनहोनी में काम आएंगे। एक तरफ बाहर से आने वाले भोले के भक्तों के जत्थे, दूसरी तरफ राजसी सवारी का स्थानीय सैलाब।

पुलिस-प्रशासन के बंदोबस्त इस हिसाब से ही हो रहे हैं और उन्होंने श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया है कि वे अनुशासन को बनाए रखें। शाम 4 बजे राजा महाकाल मंदिर प्रांगण से बाहर दस्तक दे देंगे, लेकिन सवारी मार्ग पर उत्सव दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।

पहली बार सिंहस्थ की झांकी होगी शामिल...सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप पहली बार सिंहस्थ महापर्व की झांकियां भी शामिल की गई हैं। बीते बरस की तरह आदिवासी समाज की कला का प्रदर्शन भी शामिल किया गया है। डिंडोरी का धुलिया जनजाति समुदाय अपने परंपरागत वाद्ययंत्र गुदुम बाजा के साथ लोक नर्तकों संग प्रस्तुति दी थी।

इस बार लोकनृत्य की जगह लोकपरंपरा को स्थान दिया गया है। सवारी में महाकाल ध्वज सबकी अगवानी करेगा। उज्जैन सहित अगल-बगल के शहर, कस्बों व गांव से 73 भजन मंडलियां भी शामिल होंगी। इसमें इंदौर के गौराकुंड की भजन मंडली भी संस्था हिंद गर्जना के बैनर तले रहेगी।

40 से ज्यादा ढोलक इस दल में शामिल हैं। दल की अगुआई पंडित सत्यनारायण शर्मा ‘सत्तू पहलवान’ करेंगे। ये दल रात को ही दानी गेट स्थित मोड़ की धर्मशाला में डमरू लेकर उपस्थित हो गया है। काशी नगरी से आया डमरू ‘गौराकुंड अखाड़े' के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

रजत पालकी में रहेंगे भगवान चंद्रमौलेश्वर
भगवान महाकालेश्वर राजसी सवारी में आज 7 स्वरूपों में दर्शन देंगे। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होलकर स्टेट के घटाटोप मुखारविंद व सप्तम स्वरूप सप्तधान मुखारविंद का होगा। सर्वप्रथम रजत पालकी में विराजित चंद्रमौलेश्वर भगवान का पूजन होगा। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद राजा महाकाल प्रजा का हाल जानने सड़कों पर निकलेंगे।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

2 minutes ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

36 minutes ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

43 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 1 hour ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 1 hour ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 2 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 3 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 3 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 4 hours ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 4 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 4 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!