ड्राइवर की लापरवाही बनी हादसे की वजह: संजय ट्रेवल्स की बस से दुर्घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

वायरल रील्स, वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल, सोशल मीडिया की सनक बनी लोगों की जान की दुश्मन, दो भाइयों का एक साथ बस चलाते हुए वीडियो पोस्ट
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, बस में कुल 34 यात्री सवार थे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धि महामार्ग पर हुए संजय ट्रेवल्स की बस के भीषण हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।
प्रारंभिक जानकारी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखते हुए हादसे के पीछे चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस से जुड़े चालक का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बस चलाते समय रील्स बनाता और दूसरे चालक के साथ प्रतिस्पर्धा करता दिखाई दे रहा है।
Sarpmitra_saurabh और ankush_khandare__143 की इंस्टाग्राम आईडी से यह वीडियो पोस्ट हुआ है। इसमें दो ड्राइवर भाइयों के कैप्शन के साथ यह रील्स शूट हुई है। 3 दिन पहले ही इसे इंस्टाग्राम पर डाला गया है।
नियंत्रण खोने से बस हुई हादसे का शिकार
मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को वाशिम जिले के समृद्धि महामार्ग पर चैनल नंबर 223 के पास संजय ट्रेवल्स की एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए।
बस चालक, क्लीनर सहित चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे के बाद सामने आए एक इंस्टाग्राम वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वायरल वीडियो में दो बस चालक चलते वाहन के दौरान रील्स बनाते और एक-दूसरे के साथ रफ्तार दिखाते नजर आ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही बस संजय ट्रेवल्स की ही है और यह वीडियो हादसे से कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था।
जांच के बाद स्पष्ट होगी जिम्मेदारी
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि चालक की लापरवाही, मोबाइल का उपयोग या खतरनाक तरीके से वाहन चलाना हादसे का कारण बना, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
खुलासा फसर्ट वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो इसी बस का है लेकिन ड्राइवरों की रेस का यह वीडियो संजय ट्रेवल्स नागपुर की बस का ही है।
यात्रियों से भरी बस चलाते फोन पर बात करना खतरनाक
परिवहन विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों से भरी बस चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है।
हाईवे पर तेज गति से दौड़ते वाहन में चालक का कुछ सेकंड के लिए भी ध्यान भटकना बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यदि चालक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल स्क्रीन देख रहा था, वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था या सोशल मीडिया गतिविधियों में व्यस्त था, तो यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।
ऐसे मामलों में एक छोटी सी चूक कई परिवारों के लिए जीवनभर का दुख बन सकती है। कई चालक ड्राइविंग के दौरान रील्स, शॉर्ट वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग करते दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है, क्योंकि चालक का पूरा ध्यान सड़क से हटकर मोबाइल और कैमरे पर केंद्रित हो जाता है।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!