डिवीजन बेंच कल करेगी सुनवाई: मेडिकल जांच रेट एवं दवाइयों की कीमतों में अंतर को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की मेडिकल जांच के लिए वसूले जाने वाले रेट और दवाइयों की कीमतों में भारी अंतर को लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। कल जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच इस पर सुनवाई करेगी।
यह जनहित याचिका वरिष्ठ पत्रकार रमण रावल द्वारा सीनियर एडवोकेट विजय आसुदानी के माध्यम से दायर की गई है। इसमें मुख्य रूप से मेडिकल सुविधा से जुड़े दो बिंदु शामिल किए गए हैं। इनमें पहला बिंदु मेडिसिन (दवाइयों) के रेट में भारी अंतर का लिया गया है।
इसमें कहा गया है एक ही तरह के ड्रग्स वाली मेडिसिन के अलग-अलग कंपनियों के रेट काफी अधिक हैं। उदाहरण के लिए बुखार की पैरासिटामॉल ड्रग्स की किसी कंपनी की टेबलेट का रेट 5 रुपए है तो इसी ड्रग वाली अन्य कंपनियों के रेट तीन से चार गुना हैं। याचिका में ऐसे कई महत्वपूर्ण ड्रग्स वाली मेडिसिंस की एवं कीमतों में अंतर की लिस्ट भी लगाई गई है।
रेट एक समान करने की लगाई गुहार... इसी तरह दूसरा बिंदु विभिन्न बीमारियों की जांच को लेकर अलग-अलग लैब अथवा निजी अस्पतालों द्वारा तय रेट में भारी असमानता का उठाया गया है। इसमें भी प्रमुख लैब और निजी अस्पतालों द्वारा मेडिकल जांचों के लिए वसूली जा रही राशि की जानकारी भी दी गई है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी सस्ती रेट वाली लैब से जांच करा लेता है तो कई डॉक्टर उस रिपोर्ट को मान्य ही नहीं करते हैं।
याचिका में जनता के साथ हो रही इस लूट पर रोक लगाने और इनके रेट एक समान किए जाने की गुहार कोर्ट से की गई है।
याचिका में बताया गया है कि सरकार ने करीब दस साल पहले इसे लेकर कानून बना दिया था, लेकिन इसका आज तक नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। कोर्ट से यह नोटिफिकेशन जारी करवाने की भी गुहार की गई है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!