खबर
Top News

जैनू और नैनू का विवाद: आरोपी बना आकाश; झूठा केस दर्ज होने के अवसाद में आकाश ने पीया फिनाइल, अस्पताल में भर्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
जैनू और नैनू का विवाद

आरोप-घटना के समय शादी में था, पुलिस को साक्ष्य दिए फिर भी बना दिया आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में हुए दो पक्षों में पथराव और विवाद का एक पक्ष ने फायदा उठाते हुए अपने लिए मुसीबत बन रहे एक जूता व्यापारी युवक को भी घटना में शामिल होने का कहते हुए थाने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

अपने ऊपर हुई झूठी एफआईआर और थाने पर घंटों बैठने का असर जूता व्यापारी युवक को इस कदर अखरा कि उसने अवसाद में फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसका एमवाय अस्पताल में दो दिन से गंभीर हालात में उपचार चल रहा है।

भागीरथपुरा निवासी पंकज गहलोत के मुताबिक 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे भागीरथपुरा साईं मंदिर वाली गली में क्षेत्र के ही जिनेंद्र उर्फ जैनू पिता दीपक पंथी का अभिषेक उर्फ नैनू यादव से विवाद हुआ था, दोनों पक्षों में पथराव हुआ थे। घटना के बाद जैनू अपने परिवार के साथ थाने गया और अभिषेक सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवा दी।

अगले दिन भागीरपुरा चौकी के सामने एके फुटवियर नाम से दुकान संचालित करने वाले मेरे भाई आकाश गहलोत को 2 बजे करीब पुलिस दुकान से यह कहते हुए उठाकर ले गई कि तू भी विवाद में शामिल था, तेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

पुलिस को मेरे भाई ने कहा कि विवाद के समय में चौकी के सामने ही विजय मालवीय के यहां शादी में था, जहां पर मैं करीब पौने बाहर बजे बाहर निकला तो मैं कैसे विवाद में शामिल हो सकता हूं, इसके बावजूद पुलिस उसे ले गई और थाने पर बैठा दिया।

पुलिस को हमने सारे साक्ष्य दे दिए थे- उसने बताया कि इस दौरान पुलिस को हमने सारे साक्ष्य दे दिए थे कि घटना के समय आकाश शादी में था। उसके बावजूद उसे रात 11 बजे तक थाने पर बैठाए रखा, जमानत करवाई तब उसे थाने से छोड़ा।

थाने से घर आने के बाद आकाश अपने ऊपर हुई झूठे केस दर्ज होने के कारण डिप्रेशन में चला गया और घर में रखा फिनाइल पी लिया, जिसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका गंभीर हालात में उपचार चल रहा है।

पीड़ित के भाई पंकज का आरोप है कि जिनेंद्र उर्फ जैनू पंथी आए दिन क्षेत्र में वाद विवाद करता है। आकाश से भी कई बार जैनू वाद विवाद और दुकान पर आकर धमका चुका है, जिसके चलते उसके खिलाफ पूर्व में कई लिखित शिकायत थाने की हुई है।

विवादित है जैनू पंथी, छात्रा को बदनाम कर, कर चुका है मारपीट
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में रसूखदार बदमाश के जैनू पंथी ने बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। पंथी ने छात्रा के भाई के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल किए और उसे ‘कॉलगर्ल’ तक बता डाला।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो जिनेंद्र उर्फ जैनू पंथी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर छात्रा के घर पहुंचकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया और थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने पहले अदमचेक काटकर रवाना कर दिया।

आखिरकार हिंदूवादियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जेनेंद्र उर्फ जेनू पिता दीपक पंथी, धनंजय उर्फ गाशु पिता दीपक पंथी, राजेंद्र पति इंद्रसिंह सिकरवार, सागर पिता रानू मलोरिया और रानी दीपक पंथी निवासी सांई माँदर डीपी वाली गली, भागीरथपुरा के खिलाफ महज मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जिसमें कि आरोपी ने मारपीट का विडियो वायरल किया था उस समय भी अपने रसूख का इस्तेमाल आरोपियों ने भरपूर किया था जिससे पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज नहीं किया था। इसे लेकर पीड़ित परिवार में भी नाराजगी थी।

संबंधित समाचार

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज; परमिशन को लेकर दो दावे

less than a minute ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

16 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

24 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!