मासूम की गुमशुदगी से हड़कंप: पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; दादा-पोता सुरक्षित बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में कल उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4 वर्षीय मासूम अचानक अपने दादा के साथ लापता हो गया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, घटना कल की है, जब पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाला 4 वर्षीय तृष्णु उर्फ हर्षल अपने दादा प्रभुदयाल यादव के साथ दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच अचानक गायब हो गया।
परिजन जब बारात से वापस लौटे तो दोनों घर पर मौजूद नहीं थे। आसपास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी पलासिया पुलिस को दी गई।
अपहरण की आशंका से अलर्ट हुई पुलिस, 8 टीमों का गठन: परिजनों ने दादा की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात बताते हुए आशंका जताई कि हो सकता है कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई सुरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत 8 विशेष टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, मंदिर, धर्मशाला और पार्कों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। जांच के दौरान एक अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बच्चा अपने दादा के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने सर्च को और तेज किया।
आधी रात आजाद नगर से मिली सूचना- प्याऊ के पास मिले दादा-पोता
लगातार सर्च के दौरान देर रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में एक पानी के प्याऊ के पास एक बुजुर्ग और बच्चा बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाने लाई।
बाद में पुष्टि हुई कि वही लापता दादा-पोता हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार मूल रूप से सीहोर का रहने वाला है और इंदौर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।
घटना वाले दिन दादा बच्चे को चॉकलेट दिलाने के लिए बाहर ले गए थे, जिसके बाद दोनों रास्ता भटक गए और लापता हो गए।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!