खबर
Top News

युद्ध का सीधा असर बाजार पर: इस देश से सूखे मेवे आना बंद; महंगाई तेज, ट्रांसपोर्ट से लेकर उद्योग तक दबाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
युद्ध का सीधा असर बाजार पर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। इंदौर।
अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब बाजार और आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ईरान–अमेरिका के बीच युद्ध, बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट क्षेत्र में अस्थिरता के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसका सबसे बड़ा असर सूखे मेवों (ड्राय फ्रूट्स) पर पड़ा है, जिनकी आवक लगभग थम गई है और कीमतें अचानक बढ़ गई हैं।

सूखे मेवों की सप्लाई ठप, दाम आसमान पर
व्यापारियों के अनुसार, ईरान से आने वाले पिस्ता, बादाम और अन्य ड्राय फ्रूट्स की सप्लाई रुकने जैसी स्थिति में है। सीमित स्टॉक के चलते बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर ईरानी पिस्ता 2500 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जिससे त्योहारों और रोजमर्रा की खपत दोनों प्रभावित हो रही हैं।

तेल महंगा, ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ी
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने पूरे बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आई है, जिसका सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ा है। इंदौर में माल ढुलाई महंगी होने से व्यापारियों की लागत बढ़ गई है और इसका बोझ अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है।

आयात-निर्यात पर असर, ऑर्डर अटके
मिडिल ईस्ट के व्यापारिक मार्गों में बाधा आने से आयात-निर्यात दोनों प्रभावित हुए हैं। कपड़ा, मशीनरी और केमिकल सेक्टर में देरी और लागत बढ़ने की समस्या सामने आ रही है। व्यापारियों को ऑर्डर में देरी, कैंसिलेशन और पेमेंट अटकने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्यात पर भी दबाव
इंदौर और पीथमपुर का निर्यात कारोबार हजारों करोड़ का है। अकेले पीथमपुर से पिछले वित्त वर्ष में 17,850 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ था। हालिया हालात के बाद निर्यात ऑर्डर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उद्योगों की गति धीमी पड़ने लगी है।

5,000 से ज्यादा उद्योग प्रभावित
कच्चे माल की उपलब्धता पर असर पड़ने से इंदौर की मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की लागत बढ़ गई है। एल्यूमिनियम, गैस और अन्य औद्योगिक संसाधनों की सप्लाई बाधित होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में 5,000 से अधिक उद्योगों पर इसका असर देखने को मिल रहा है।

महंगाई का ‘ट्रिपल अटैक’
इस वैश्विक संकट का असर तीन स्तर पर दिख रहा है-1. ट्रांसपोर्ट:
माल ढुलाई महंगी होने से हर छोटी-बड़ी वस्तु के दाम बढ़ने लगे हैं।

2. खेती:
फर्टिलाइजर खासकर यूरिया उत्पादन महंगा होने से कृषि लागत बढ़ रही है, जिससे अनाज महंगा हो सकता है।

3. मैन्युफैक्चरिंग:
ईंधन महंगा होने से फैक्ट्रियों की लागत बढ़ गई है। लोहा, स्टील, सीमेंट और केमिकल उद्योगों में उत्पादन महंगा हो रहा है, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं।

बाजार में बढ़ते दाम (प्रति किलो/लीटर अनुमानित)
मूंगफली तेल: ₹210
सोयाबीन तेल: ₹180
सरसों तेल: ₹190
चना दाल: ₹110
तुअर दाल: ₹145
बासमती चावल: ₹95
ईरानी पिस्ता: ₹2500

कच्चे माल में तेज उछाल
कॉपर रिंग्स: +17.1%
एल्युमिनियम पाउडर: +17.5%
पीतल: +24.1%
कॉपर वायर: +20.7%
लूज तेल: +30%

आगे और बढ़ सकती है महंगाई
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में तनाव लंबा खिंचता है, तो महंगाई और तेज हो सकती है।कुल मिलाकर, अंतरराष्ट्रीय संकट का असर अब स्थानीय बाजार तक पहुंच चुका है। जहां सूखे मेवे से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, हर चीज महंगी होने लगी है और आने वाले समय में इसका दबाव और बढ़ सकता है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 12 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 12 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 12 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 12 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 13 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 13 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 13 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 13 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 14 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 14 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 14 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 14 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 14 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 14 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!