निपानिया की बदहाल सड़क बनी जानलेवा: रहवासियों का नगर निगम पर अनदेखी का आरोप; हरे कृष्ण विहार में 5 साल से त्रस्त 400 परिवार, 2 मासूम गंवा चुके जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया क्षेत्र में वार्ड-36 के हरे कृष्ण विहार की मुख्य सड़क पांच वर्षों से बदहाली, उपेक्षा और लापरवाही का दंश झेल रही है। बिना किसी पूर्व सूचना या आदेश के सड़क पर डायवर्जन रोड बना दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही, अधूरे ड्रेनेज निर्माण कार्य और नियमित रखरखाव के अभाव ने 350 से 400 परिवारों का जीवन पूरी तरह नारकीय बना दिया है।
सबसे दुखद पहलू यह है कि मार्ग पर वाहनों और बदहाल सड़क के कारण हुई दुर्घटनाओं में डेढ़ वर्षों के भीतर 3 से 4 वर्ष की आयु के दो मासूम बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग बेखबर बने हुए हैं।
मुख्य सड़क मूल रूप से केवल कॉलोनीवासियों के आवागमन और हल्के वाहनों के लिए निर्मित की गई थी। यहां रहने वाले नागरिकों ने अपने प्लॉट और मकान खरीदते समय इस सड़क तथा अधोसंरचना का अप्रत्यक्ष शुल्क वहन किया था।
किंतु पांच वर्षों से नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा बिना किसी सार्वजनिक अधिसूचना, लिखित आदेश या रहवासियों से चर्चा व सहमति के कॉलोनी की सड़क पर डायवर्जन रोड बना दिया गया और भारी यातायात व्यवस्था का भार इसी संकरी सड़क पर डाल दिया गया।
फ्लाईओवर निर्माण का हवाला देकर पूरा ट्रैफिक इस कॉलोनी की सड़क से गुजारा जाने लगा, जिससे मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
वर्तमान में कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। ठेकेदार द्वारा कई स्थानों पर खुदाई करके काम अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश होने पर कीचड़, ड्रेनेज का गंदा पानी, मलबा गड्ढे में जमा हो जाता हैं, जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों सहित वाहन चालकों के लिए निकलना जोखिमभरा हो जाता है, वहीं धूप निकलने पर उड़ती धूल के गुबार से निवासी बेहद परेशान हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस रास्ते से रोजाना संघर्ष करते हुए गुजरना पड़ रहा है।
जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगम ने क्या कदम उठाए
कॉलोनीवासियों का स्पष्ट कहना है कि वे किसी विकास कार्य या फ्लाईओवर निर्माण के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने हमेशा शासन और प्रशासन का सहयोग किया है। परंतु विकास की आड़ में पूरी कॉलोनी के नागरिकों की सुरक्षा और मूलभूत अधिकारों को ताक पर रख देना न्यायसंगत नहीं है।
रहवासियों ने सवाल उठाया है कि जब पांच वर्षों से कॉलोनी की सड़क पर डायवर्जन रोड बनाकर इसका सार्वजनिक उपयोग भारी वाहनों के लिए किया जा रहा है, तो इसके सुदृढ़ीकरण, मरम्मत, धूल नियंत्रण, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर निगम ने क्या कदम उठाए?
कई बार की शिकायतें, ज्ञापन भी दिए
कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, यातायात प्रबंधन पुलिस उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
लेकिन हर बार रहवासियों को आश्वासन देकर टाल दिया गया। जब भी हादसों और मौतों पर सवाल उठाए गए तो अधिकारियों ने निर्माण कार्य पूरा होने तक सब्र करने का तर्क देकर पल्ला झाड़ लिया।
कॉलोनीवासियों ने साफ कर दिया है कि यदि नगर निगम और यातायात पुलिस ने तुरंत प्रभाव से अधूरे ड्रेनेज कार्य को पूरा करवाकर सड़क का नए सिरे से पुनर्निर्माण नहीं कराया और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक नहीं लगाई, तो वे उग्र आंदोलन, चक्काजाम और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!