नारी शक्ति के निर्णय हमेशा देश की दशा को करते हैं मजबूत: महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में मेयर इन कौंसिल की विशेष बैठक में नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक सिटी बस ऑफिस में हुई। इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके साथ ही निगम आयोजन के प्रारंभ और अंत में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान गाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि केवल सशक्तिकरण नहीं, महिलाओं के नेतृत्व में सशक्तिकरण है।
नारी शक्ति अधिनियम के माध्यम से देश की महिला शक्ति को राजनीति में देश का नेतृत्व करने का माध्यम मिलने वाला है। यह बिल विकसित भारत के संकल्प को भी पूरा करेगा, इसलिए एमआईसी ने विशेष बैठक बुलाकर इस अधिनियम के समर्थन प्रस्ताव को पेश किया और ये संकल्प भी लिया कि इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा... उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के लिए इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सभी महिलाओं को बधाई देता हूं कि आप सभी के नेतृत्व में देश के हित का एक नया कानून 16 अप्रैल को देश के संसद में आ जाएगा।
महापौर ने कहा कि नारी शक्ति के निर्णय हमेशा देश की दशा को मजबूत करते हैं और इस बिल से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में जो प्रतिनिधित्व मिलेगा वह पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा।
बैठक में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर परिषद सदस्य प्रिया डांगी, निरंजनसिंह चौहान, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत, अभिषेक शर्मा, राकेश जैन, समस्त अपर आयुक्त व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कई प्रस्ताव पारित... मेयर इन कौंसिल की बैठक में कायाकल्प अभियान योजनांतर्गत टिगरिया बादशाह मैन रोड से कुशवाह नगर होते हुए, उज्जैन नाका बाणगंगा तक 20 करोड़ रुपए की लागत से लिंक रोड निर्माण की निविदा आमंत्रण की स्वीकृति दी गई।
इंदौर क्षेत्रांतर्गत 98 लाख से अधिक की लागत से 25 स्मार्ट शौचालय मय 15 वर्ष के संचालन संधारण के संबंध में, कबीटखेड़ी स्थित 245 एमएलडी के एसबीआर आधारित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 100 एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन, सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं संबद्ध कार्यों के लिए संचालन, संधारण कार्य के लिए वृद्धि की स्वीकृति, संपत्तिकर अग्रिम 30 जून तक जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट की स्वीकृति दी गई।
लवकुश विहार स्थित उद्यान का नाम जसुबेन गोस्वामी के नामकरण की स्वीकृति भी बैठक में दी गई।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को महापौर ने लाइव देखा
भारत सरकार द्वारा नईदिल्ली विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई विशिष्ट महिला प्रतिभाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।
नईदिल्ली में आयोजित सम्मेलन में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, चिकित्सक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, उद्यमी, स्टार्टअप लीडर, मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कला एवं संस्कृति से जुड़ी महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इसके चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में नईदिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन का सीधा प्रसारण सिटी बस ऑफिस के सभागृह में किया गया।
इस आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं पूरे कार्यक्रम का लाभ लिया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य, पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!