मटका-सट्टे का काला साम्राज्य ध्वस्त किया: नौ शातिर गिरफ्तार; काले कारोबार का लाखों का हिसाब मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
व्यापारियों और कारोबारियों से लेकर छुटपुट सट्टा खेलने वालों की दुकान पुलिस ने बंद कर दी है। रोज सट्टा लगवाकर युवाओं को सट्टे की लत में झोंककर करोड़ों की काली कमाई करने वाले नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम पुलिस ने सिंडिकेट पर कार्रवाई कर सट्टे के काले धंधे का पूरा लेखा-जोखा जब्त किया है।
इन दिनों मटका सट्टे के नाम पर शहर में सट्टेबाजी का जहर तेजी से फैल रहा है। क्राइम ब्रांच कुछ समय से कार्रवाई से दूर है, जिसका फायदा सटोरिये जमकर उठा रहे थे। 27 मार्च को एरोड्रम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी सुविधि नगर इलाके में सटोरिए ‘कल्याण-मिलन’ का सट्टा बड़े स्तर पर खिला रहे हैं।
सूचना मिलते ही दबिश देकर आशीष नामक आरोपी को रंगे हाथ सट्टा लेते पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया महेश नाम के मुख्य संचालक के इशारे पर अवैध धंधा चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने सिंगापुर सिटी स्थित मुख्य ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने दबिश डाली तो नजारा देखकर दंग रह गई।
एक कमरे में सात सटोरिये मोबाइल फोन के जरिए लाइव सट्टा खिला रहे थे। मानो ऑनलाइन सट्टा मंडी चल रही हो। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एक और अहम सटोरिए शिवराम कोे बाणगंगा क्षेत्र से दबोचा।
टीआई तरुणसिंह भाटी ने बताया रितेश (एरोड्रम), योगेश (खंडवा), शेखर (विजयश्री नगर), पंकज (छत्रीपुरा), दिनेश (कॉरिडोर सिटी), प्रदीप (एरोड्रम), महेश (कॉरिडोर सिटी), आशीष (सुविधि नगर) और शिवराम (कुशवाह नगर) को गिरफ्तार कर उनसे 12 मोबाइल फोन, 7 कैलकुलेटर, ₹16,200 नकद और लाखों के सट्टे का हिसाब जब्त किया है। पर्चियां व डिजिटल रिकॉर्ड गवाही दे रहे हैं यह कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि संगठित अपराध का बड़ा नेटवर्क था। पुलिस पता लगा रही है सटोरिये किन बड़े बुकियों और फाइनेंसरों से जुड़े हैं।
सटका मटका पर जीरो टॉलरेंस
पुलिस का कहना है सटका मटका की आड़ में सट्टा संचालन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील की है सट्टा या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। सटका मटका के नाम पर लालच फैलाकर सटोरिये युवा पीढ़ी को बर्बादी की राह पर धकेल रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!