शराब और रफ्तार का खतरनाक मेल: 100 की स्पीड में दौड़ी कार ने ली 5 जिंदगियां; ड्राइवर नशे में मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा लापरवाही और नशे की खतरनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। तेज रफ्तार और शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक ही झटके में पांच लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी और चालक नशे में था।
मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा: 175 मिलीग्राम शराब
पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच में आरोपी चालक के शरीर में 175 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया। यह वह मात्रा है, जो जांच के समय तक पूरी तरह मेटाबोलाइज भी नहीं हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक ने घटना से पहले काफी अधिक शराब का सेवन किया था।
किसी पार्टी से लौट रहा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन शर्मा किसी जश्न से लौट रहा था। कार से गैस लाइटर और नमकीन भी बरामद हुए हैं, जिससे यह आशंका और मजबूत होती है कि वाहन के अंदर ही शराब पी जा रही थी।
100 की स्पीड का पीछा कर पकड़ में आया आरोपी
घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन DIAL 112 (एफआरवी) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शी सिपाही बृजमोहन के अनुसार, स्कॉर्पियो कार ई-रिक्शा को टक्कर मारकर तेजी से भागी थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस वाहन को भी करीब 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ाना पड़ा। आखिरकार गोविंदपुरी क्षेत्र में कार को रोक लिया गया। आरोपी उस समय भी नशे की हालत में पाया गया।
पहले ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर बड़ा हादसा
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने परशुराम चौराहा के पास एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी थी, जिससे वह पलट गया और चालक घायल हो गया। इसके बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ता रहा। ई-रिक्शा चालक अशगर अली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दर्शन से लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार
हादसे का शिकार हुआ परिवार एक धार्मिक यात्रा से लौट रहा था। शुभम शाक्य के बेटे आरव का जन्मदिन मनाने के बाद परिवार शीतला माता के दर्शन के लिए गया था। परिवार में शुभम, उनकी पत्नी शगुन, सास प्रीति कश्यप, ताऊ इंद्रजीत (पप्पू) और ताई लीला शाक्य शामिल थे।
ऑटो से लौट रहे थे
सभी लोग ऑटो से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी परशुराम चौराहा के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
खुशियों के बीच छाया मातम
परिवार में कुछ ही घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां मनाई गई थीं। घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजनों को हादसे की खबर मिली तो माहौल मातम में बदल गया। शुभम के भाई ने बताया कि रात को वे उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुबह पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर हादसे की सूचना दी।
सोशल मीडिया पर कैद आखिरी पल
मृतका शगुन को रील बनाने का शौक था। उन्होंने परिवार के साथ बिताए खुशहाल पलों को हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया था—जिसमें जन्मदिन समारोह और मंदिर दर्शन के दृश्य शामिल थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये वीडियो उनके जीवन के आखिरी पल बन जाएंगे।
स्पीड का अंदाजा: एयरबैग भी बने सबूत
ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के अनुसार, कार के सभी एयरबैग खुलने से यह स्पष्ट है कि टक्कर बेहद तेज रफ्तार में हुई। आमतौर पर 60 किमी/घंटा से अधिक की स्पीड और जोरदार इंपैक्ट पर ही एयरबैग सक्रिय होते हैं। इस आधार पर अनुमान लगाया गया कि कार की गति 80 से 100 किमी/घंटा के बीच रही होगी।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी चालक अमन शर्मा को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि हादसे के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।
एक लापरवाही, कई जिंदगियां खत्म
यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि नशे में ड्राइविंग और तेज रफ्तार का संयोजन कितना घातक हो सकता है। एक व्यक्ति की लापरवाही ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!