फेसबुक लव स्टोरी का खौफनाक अंत: सगाई टूटने के बाद बदले की साजिश; मां ने 15 हजार देकर जलाई कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत आपराधिक साजिश में बदल गया। फेसबुक पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता सगाई तक पहुंचा, लेकिन मनमुटाव के बाद टूट गया। इसी टूटे रिश्ते की नाराजगी ने ऐसा मोड़ लिया कि युवती की मां ने बदले की भावना में लड़के के घर के बाहर खड़ी कार जलवाने की साजिश रच डाली।
बाहर खड़ी कार में लगाई आग
मामला विजयनगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 का है। 16 मार्च की रात कपिल चौहान के घर के बाहर खड़ी कार में एक बाइक सवार युवक ने आग लगा दी थी। पुलिस ने जब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा, तो इस पूरी घटना के पीछे की कहानी सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया।
फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, सगाई तक पहुंचा मामला
जांच में पता चला कि करीब दो साल पहले युवती और मयंक की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। परिवारों की सहमति से रिश्ता सगाई तक पहुंचा और तय हुआ कि पढ़ाई व करियर स्थिर होने के बाद शादी की जाएगी।
मनमुटाव के बाद टूट गया रिश्ता
कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। हालात बिगड़ने पर दोनों परिवारों ने हस्तक्षेप कर रिश्ता खत्म करवा दिया और दोनों के बीच संपर्क बंद करा दिया।
गिफ्ट को लेकर बढ़ा विवाद
रिश्ता टूटने के बाद युवती ने सगाई के दौरान दिए गए महंगे गिफ्ट वापस मांगने शुरू किए। मयंक तुरंत रकम लौटाने की स्थिति में नहीं था। बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और करीब 85 हजार रुपये का हिसाब तय कर मामला सुलझा लिया गया।
मां ने रची साजिश, ‘सबक सिखाने’ की ठानी
हालांकि यह समझौता युवती की मां को मंजूर नहीं था। पुलिस के अनुसार, वह इस पूरे घटनाक्रम से नाराज थी और लड़के पक्ष को सबक सिखाना चाहती थी। इसी के चलते उसने अपने परिचित अजय चौहान को 15 हजार रुपये देकर कार में आग लगाने की सुपारी दी। अजय चौहान ने तय योजना के मुताबिक बाइक से पहुंचकर कपिल चौहान की कार में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
CCTV से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी अजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह वारदात मनीषा अग्रवाल नामक महिला के कहने पर अंजाम दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को भी हिरासत में ले लिया।
15 हजार में कराई आगजनी
जांच में सामने आया कि मनीषा ने अजय को 15 हजार रुपये देकर यह काम कराया था। अजय उसका परिचित था और पैसों के लालच में उसने इस साजिश को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!