गैंगवार का खौफनाक रूप: हिस्ट्रीशीटर का घर पेट्रोल डालकर फूंका; सीसीटीवी में कैद वारदात, भागते समय दो बदमाश झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में गैंगवार ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। ढांचा भवन इलाके में 11 अप्रैल की रात बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के मकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है।
हथियारों के साथ पहुंचे 12 से ज्यादा बदमाश
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि 12 से अधिक बदमाश संगठित तरीके से मौके पर पहुंचे थे। कुछ बदमाश मकान के बाहर खड़े थे, जबकि उनके साथी थोड़ी दूरी पर दोपहिया वाहनों पर तैयार खड़े थे। कई के हाथों में चाकू और अन्य हथियार नजर आए।
पेट्रोल छिड़कते ही भड़क उठीं लपटें
वीडियो में एक बदमाश बोतल से मकान पर पेट्रोल छिड़कता दिखाई देता है, जबकि दूसरा आग लगाता है। चंद सेकंड में ही पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका भी दहशत में आ गया।
भागते समय दो बदमाश झुलसे
घटना के दौरान सड़क पर फैले पेट्रोल की वजह से दो बदमाश खुद ही आग की चपेट में आ गए। CCTV में उनके कपड़ों में आग लगती साफ दिख रही है। हालांकि, साथी बदमाशों की मदद से वे मौके से भागने में सफल रहे।
फायरिंग की भी आशंका, बच्ची बाल-बाल बची
सूत्रों के मुताबिक, हमले के दौरान फायरिंग भी की गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही 14 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ बाल-बाल बच गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
पुरानी रंजिश बनी वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला गैंगवार और पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। जिस मकान को आग लगाई गई, वह रौनक गुर्जर का बताया जा रहा है, जो खुद भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हमला करने वाले बदमाश यशवेंद्र उर्फ छम्बू बुंदेला गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!