खबर
Top News

दंपति को बीच सड़क रोका और कार पर चढ़कर शराब की बोतल से फोड़ दिया कांच: कलेक्टर ऑफिस के सामने नशेड़ियों की गुंडागर्दी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 1:43 pm
शेयर करें:

जान बचाने पीड़ित ने थाने तक दौड़ाई कार, दोनों आरोपी हिरासत में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय के सामने रविवार रात सरेराह गुंडागर्दी का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नशे में धुत युवकों ने दंपति की कार बीच सड़क पर रुकवाई, एक बोनट पर चढ़ गया और शराब की बोतल से कार का अगला कांच तोड़ डाला। दहशत में आए दंपति ने दरवाजे नहीं खोले और सीधे कार दौड़ाकर रावजी बाजार थाने पहुंचे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित जेएमबी मिठाई वाले के सामने हुई। कार में एग्रीकल्चर इक्विपमेंट कारोबारी पीयूष मंजवानी (26) पत्नी प्रियम (24) के साथ सवार थे।

तभी पीछा करते हुए आ रहे दो नशेड़ी युवकों ने कार रुकवाई और कट मारने का झूठा आरोप लगाकर विवाद करते हुए पहले तो कार के सामने आकर खड़े हो गए, फिर उनमें से एक बोनट पर चढ़ गया। उसके हाथ में शराब की बोतल थी, जो पूरी ताकत से कार की विंडशील्ड पर दे मारी।

इससे कांच चकनाचूर हो गया। अचानक हुए हमले से दंपति सहम गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार के दरवाजे नहीं खोले और कार चला रहे पीयूष वाहन सहित सीधे रावजी बाजार थाने पहुंचे।

इस दौरान उनकी पत्नी प्रियम ने कार के अंदर से ही पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में आरोपी की हरकतें और चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

उक्त वीडियो देर रात ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टीआई उमेश यादव के मुताबिक मामले में आरोपियों की शिनाख्त कर हिरासत में लिया है। एक का नाम अंकित पिता रमेश निवासी भोंरासला व दूसरा निवासी घनश्यामदास नगर खुद को नाबालिग बता रहा है, जिसकी उम्र की पड़ताल की जा रही है।

…अन्यथा हो जाता बड़ा हादसा
पीड़ित का कहना है कि यदि कार रोक दी होती या बाहर निकलते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार ने शहर में बढ़ती नशाखोरी और सरेराह गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, रावजी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वाहन से कट लगने की बात पर विवाद सामने आया है। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

2 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

3 minutes ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

32 minutes ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 1 hour ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 3 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 3 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!