इंदौर नगर निगम का परिषद भवन है विधानसभा जैसा: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इंदौर के स्वच्छता और सुशासन मॉडल को सराहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

बोले- केंद्रीय मंत्री को सौंपेंगे यहां के नवाचारों की रिपोर्ट
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इंदौर को स्वच्छता, सुशासन और सशक्त शहरी प्रशासन का राष्ट्रीय मॉडल बताया। इंदौर प्रवास के दौरान कल उन्होंने नगर निगम के नवनिर्मित अटल परिषद सदन का अवलोकन किया। सदन की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को देख उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें हरियाणा विधानसभा जैसा अनुभव हुआ।
उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जावान और दूरदर्शी जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि सक्रियता से कार्य करते हैं, वैसा ही उत्साह इंदौर के नेतृत्व में दिखाई देता है।
कल्याण ने बताया कि हरियाणा में आयोजित अर्बन लोकल बॉडी कॉन्फ्रेंस में इंदौर नगर निगम की प्रस्तुति सबसे प्रभावशाली रही थी, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने जमीनी हकीकत देखने के लिए इंदौर आने का निर्णय लिया।
मेघदूत उद्यान में भ्रमण किया
निगम के अटल सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरविंद्र कल्याण का स्वागत किया। महापौर ने बताया कि आमतौर पर लोग इंदौर का स्वच्छता मॉडल देखने आते हैं, लेकिन कल्याण ने विशेष रूप से परिषद भवन की कार्यप्रणाली देखने की इच्छा जताई थी।
कल्याण ने सुबह मेघदूत उद्यान में भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव भी लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर में जनभागीदारी और नागरिकों की सजगता ही इस शहर को देश में सबसे आगे रखती है।
उन्होंने घोषणा की कि वे इंदौर की व्यवस्थाओं और नवाचारों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंपेंगे, ताकि इंदौर के इस सफल मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सके।
इस अवसर पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा बबलू, सचेतक कमल वाघेला, पंखुड़ी डोसी, संध्या यादव, योगेश गेंदर सहित अन्य पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!