भूमाफिया पर निगम का एक्शन: नकली घी कांड के आरोपी के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अवैध रो-हाउस प्रोजेक्ट को ध्वस्त किया गया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। नकली घी कांड में आरोपी रह चुका दिनेश साहू लंबे समय से जमीनों पर अवैध कब्जा कर कॉलोनियां विकसित कर रहा था। इस काम में उसका बेटा शुभम साहू भी शामिल बताया जा रहा है।
रात में कब्जा, दिन में सौदे
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दिनेश साहू पर खासगी ट्रस्ट सहित कई जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में तेजी से निर्माण कर हजारों वर्ग फीट जमीन पर अवैध मकान खड़े कर दिए गए। इन मकानों को बिना किसी वैध अनुमति के बेचा जा रहा था, जिससे आम लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी।
12 रो-हाउस पर चला बुलडोजर
नगर निगम की कार्रवाई के तहत सर्वे नंबर 242/1 पर विकसित हो रहे अवैध रो-हाउस प्रोजेक्ट को ध्वस्त किया गया। रिमूवल अधिकारी अंकेश बिधुरिया के मुताबिक यहां बन रहे 12 रो-हाउस पर कार्रवाई की गई। जिन मकानों में अभी कोई रहवासी नहीं था, उन्हें प्राथमिकता से तोड़ा गया।
तैयार मकान भी नहीं बचे
कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि 12 में से करीब 6 रो-हाउस पूरी तरह तैयार हो चुके थे, जिनमें फिनिशिंग का काम भी पूरा हो गया था। बाकी 6 मकानों में निर्माण कार्य जारी था। इसके बावजूद निगम ने सभी अवैध निर्माणों को बिना किसी रियायत के ध्वस्त कर दिया।
5 से 10 हजार वर्ग फीट में फैला था कब्जा
यह पूरा अवैध निर्माण करीब 5 से 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ था। बिना अनुमति इतनी बड़ी कॉलोनी विकसित किए जाने से प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अधिकारियों के अनुसार, पास में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी ‘जदनीश नगर’ पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी, जहां सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे तक तैयार किए जा चुके हैं। कार्रवाई के दौरान दिनेश साहू कुछ समय तक अधिकारियों से बहस करता रहा, लेकिन सख्ती बढ़ने पर मौके से चला गया। फिलहाल प्रशासन अन्य अवैध कब्जों की भी जांच कर रहा है और आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!