कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार: गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्रतिष्ठित ट्रेवल्स कंपनी मां गायत्री ट्रेवल्स के तीन पूर्व कर्मचारियों पर कंपनी के ग्राहक डेटा के कथित दुरुपयोग और ग्राहकों से निजी मोबाइल नंबरों पर भुगतान लेने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर लसूड़िया थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से विस्तृत जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के अनुसार राजेश लौवंशी, नितेश लौवंशी और निलेश लौवंशी लंबे समय तक गायत्री ट्रेवल्स में कार्यरत रहे। कंपनी का आरोप है कि नौकरी के दौरान तीनों की ग्राहकों और बुकिंग से जुड़े डेटा तक पहुंच थी।
इसी दौरान कुछ ग्राहकों से कंपनी के अधिकृत भुगतान माध्यम के बजाय कथित तौर पर निजी अथवा परिचितों के मोबाइल नंबरों पर रकम जमा कराई गई। कंपनी का कहना है कि जब कथित लेन-देन और डेटा से जुड़े तथ्य सामने आए तो तीनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
नौकरी छूटते ही पास में खोली नई ट्रेवल एजेंसी... शिकायत में दावा किया गया है कि नौकरी से हटने के बाद तीनों ने गायत्री ट्रेवल्स के समीप किराए की दुकान लेकर इसी तरह का ट्रेवल कारोबार शुरू कर दिया। प्रबंधन ने आशंका जताई है कि कंपनी के पुराने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए उसके डेटा का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों की जांच की मांग...शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, यूपीआई और अन्य डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भुगतान किस माध्यम से लिया गया और किसी प्रकार का डेटा दुरुपयोग हुआ या नहीं।
फिलहाल यह मामला शिकायत के स्तर पर है। लसूड़िया थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता और किसी की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!