जो दावे और वादे भाजपा ने किए: वो अब तक पूरे नहीं किए; छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने कल इंदौर में कहा कि 18 माह के कांग्रेस शासन में जो किया, वो भाजपा ने दशकों के शासन में भी नहीं किया। जो दावे और वादे भाजपा ने किए, वो पूरे नहीं किए। जनता आज बुरी तरह त्रस्त है।
नाथ कल इंदौर में थे। उनके साथ कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे भी थे। दोनों नेता कल शाम पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री विनय बाकलीवाल के रतलाम कोठी स्थित निवास पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मप्र विकास के मामले में बुरी तरह पिछड़ गया है।
भाजपा सरकार 2003 से है, लेकिन कांग्रेस सरकार जो 18 माह रही, वो वक्त जनता आज भी याद करती है। हमने वो काम किए, जो भाजपा ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि इंदौर में मेट्रो कांग्रेस सरकार की देन है।
इसकी मंजूरी हमने दी थी। भाजपा का वादा था कि सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा, आज दोगुनी कीमत पर मिल रहा है। राज्यसभा संबंधी सवाल को नाथ टाल गए।
नाथ और पांसे कल दोपहर इंदौर पहुंचे थे और एयरपोर्ट रोड स्थित सीताश्री रेसीडेंसी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गजेंद्र वर्मा के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए। इसके बाद पलसीकर कालोनी स्थित पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के निवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने सज्जनसिंह वर्मा से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके पुत्र पवन वर्मा, अर्जुन वर्मा एवं इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अभय वर्मा सहित परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि स्व. सुभद्रा वर्मा का स्नेहिल, सरल एवं सेवा भाव से परिपूर्ण जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका व्यक्तित्व परिवार एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत था। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, लक्ष्मण ढोली, अमन बजाज, पूनम वर्मा,अंकित खड़ायता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, हर्ष जैन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डागरे, संतोष वर्मा, राजेश यादव, दीपू चौहान, अभिषेक करोसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी, नीलेश सेन (शैलू), गुरजोत गिल, मधुसूदन भलिका, दीपक वानखेड़े उपस्थित रहे। इसके बाद वे प्रदेश महामंत्री विनय बाकलीवाल के घर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
वे पूर्व पार्षद प्रेम खड़ायता के निवास पर भी सौजन्य भेंट के लिए गए। उनके साथ जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रवीण कक्कड़, मनोहर धवन, अशोक धवन, मनोज राजानी, लीलाधर करोसिया, अमन बजाज, अमित चौरसिया, सच सलूजा, अमित पटेल, हर्ष जैन, दीपू चौहान, सन्नी राजपाल, दीपक छाबड़ा व अन्य थे।
समर्थकों ने नाथ को भागीरथपुरा या ब्रजेश्वरी एनेक्स जाने की सलाह क्यों नहीं दी...?
मप्र कांग्रेस में अपना अलग गुट चलाने वाले कमलनाथ ने पुत्र नकुलनाथ को इंदौर तो शोक व्यक्त करने भेजा, लेकिन यहां उनके समर्थकों ने भागीरथपुरा या ब्रजेश्वरी एनेक्स जाने की सलाह नहीं दी। वे उनका स्वागत करने में ही व्यस्त रहे। खुद नाथ को भी नहीं सूझा कि वे वहां भी चले जाएं?
कांग्रेसी ही ये सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि नकुलनाथ अब अपने पिता कमलनाथ का गुट संभालने के लिए आगे आए हैं। लेकिन उनका राजनीतिक तौर-तरीका न भाने जैसा था। वे समर्थकों के घर ही गए। वे उन प्रवेश अग्रवाल के घर भी गए जो दीपावली के दूसरे दिन विजय नगर स्थित घर में लगी आग में जल गए थे।
लेकिन नाथ को भागीरथपुरा किसी भी समर्थक ने याद नहीं दिलाया, जहां के 35 लोग दूषित जल पीने से मौत का शिकार हो गए थे। यहां पूरी कांग्रेस आकर आंदोलन कर रही है। हाल ही कांग्रेस ने मृतकों की अस्थियों को प्रयागराज ले जाकर विसर्जित करवाया है। यही नहीं, नाथ को किसी समर्थक ने ब्रजेश्वरी एनेक्स जाने को भी नहीं बोला, जहां पुंगलिया परिवार के 8 सदस्य कार ब्लास्ट में मौत की नींद सो गए।
इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने तुरंत ट्वीट किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी तुरंत पहुंच गए थे। आश्चर्य की बात है कि इस स्थान से कुछ ही किमी दूर नाथ का समर्थक विनय बाकलीवाल के घर पर स्वागत सत्कार चलता रहा और वे हंसते-खिलखिलाते रहे। कांग्रेसी ही कह रहे हैं कि नाथ को समर्थकों ने ही घेरे रखा।
संबंधित समाचार

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!