नशे के विरुद्ध शहर ने रचा इतिहास: हजारों लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत आज एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 8,534 विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों, खिलाड़ियों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया, जिसके माध्यम से वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
यह आयोजन केवल एक रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के सामूहिक संकल्प का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। हजारों लोगों ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों, उसके सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत प्रभावों तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रेरक व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक इस अभियान का सहभागी बने, तो नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
विशेष बात यह रही कि एक साथ हजारों लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूकता का व्याख्यान देकर सामूहिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के आधार पर भी एक अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक ही आयोजन में जनसहभागिता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में दो ऐतिहासिक उपलब्धियों की दिशा में कदम बढ़ाया है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशे से स्वयं दूर रहने, अपने परिवार एवं मित्रों को भी इससे बचाने तथा नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान निरंतर शहर के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस्तियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जनजागरूकता का व्यापक संदेश दे रहा है।
यह ऐतिहासिक आयोजन उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने जनभागीदारी के माध्यम से समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होने का सशक्त संदेश दिया।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!