शहर ने फिर दिखाई दिलदारी: मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहते हैं कि जब किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प पूरा शहर ले ले, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी पड़ जाती है। इंदौर ने एक बार फिर इसी जज्बे की मिसाल पेश की है। मासूम अनिका शर्मा के इलाज के लिए करीब 9 करोड़ रुपए की जरूरत थी। इतनी बड़ी राशि जुटाना परिवार के लिए लगभग असंभव था, लेकिन बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए शहर के लोग एकजुट हुए और मदद के लिए हाथ बढ़ाए।
शनिवार रात लोकस्वामी के पंखिड़ा गरबा महोत्सव में अनिका के इलाज के लिए जरूरी पूरी 9 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हो गई। इस खबर ने अनिका के परिवार को बड़ी राहत दी। अपनी बच्ची के लिए लोगों का यह सहयोग देखकर मां सरिता शर्मा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
इंदौर में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के जरिए जरूरतमंदों की मदद की परंपरा रही है। अनिका के मामले में भी शहर के लोगों ने यही संवेदनशीलता दिखाई। लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी ने बच्ची के इलाज के लिए मदद जुटाने की मुहिम शुरू की।
इस अपील के बाद बड़ी संख्या में लोग सहयोग के लिए आगे आए। किसी मासूम की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस मुहिम को मिले समर्थन का परिणाम यह रहा कि इलाज के लिए जरूरी करीब 9 करोड़ रुपए की राशि जुट गई। इस सहयोग में हिमांशु सोनी का भी बड़ा योगदान रहा।
जीतू सोनी बोले- मां अहिल्या की नगरी ने दिल खोलकर मदद की
लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी ने अनिका के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या की नगरी ने दिल खोलकर बच्ची की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि अनिका को लंबी उम्र मिले और वह अच्छा जीवन जिए। इस मुहिम में शहर के लोगों की भागीदारी ने यह दिखाया कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सवाल हो, तो इंदौर के लोग एकजुट होकर बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहते हैं।
अनिका के इलाज के लिए जरूरी राशि जुटने की खबर उसके परिवार के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी। अब तक बच्ची के उपचार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाने की चिंता से जूझ रहे परिवार को शहर के लोगों से उम्मीद और सहारा मिला है। इस मदद ने मां सरिता शर्मा को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बच्ची को बचाना चाहती थी और पूरे इंदौर ने असंभव को संभव कर दिखाया। आप सभी ने मिलकर मेरी बच्ची को बचा लिया। मैं सभी को धन्यवाद देती हूं।''
गरबा पांडालों से भी उठी मदद की आवाज
अनिका के इलाज के लिए सहयोग जुटाने की मुहिम में इससे पहले भी शहर के लोगों ने भागीदारी की थी। एमआईसी सदस्य जीतू यादव (जाटव) और अन्य लोगों ने भी गरबा पांडालों के माध्यम से बच्ची की मदद के लिए अपील की और राशि जुटाने में सहयोग किया। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के बीच अनिका के उपचार के लिए मदद की अपील ने लोगों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ा।
इंदौर में बड़े कारोबारियों और संपन्न लोगों की मौजूदगी के बीच यह पहल उन लोगों की भूमिका भी सामने लाती है, जो किसी जरूरतमंद की मदद को केवल आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी मानते हैं। अनिका के लिए जुटाई गई राशि इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है। लोकस्वामी की पहल, हिमांशु सोनी के बड़े सहयोग और शहर के लोगों की भागीदारी से इलाज के लिए जरूरी 9 करोड़ रुपए जुटने पर परिवार ने राहत की सांस ली है।
संबंधित समाचार

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई:बोले- दोषी हूं तो राजबाड़ा पर फांसी दे दो; निष्पक्ष जांच की मांग

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!