खबर
Top News

चूरन गैंग का खुलासा: मुनाफे का लालच देकर करते थे ठगी; आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
चूरन गैंग का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में नकली नोट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ‘चूरन गैंग’ का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गैंग लोगों को 10 गुना मुनाफे का लालच देकर उन्हें ‘चिल्ड्रन बैंक’ के नकली नोट थमा देता था।

घेराबंदी कर पकड़ा
महाराजपुरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के एक सदस्य आजाद अली को गिरफ्तार किया है, जो दतिया के एक डेयरी व्यवसायी को 30 लाख रुपए के कथित नकली नोट देने पहुंचा था।

ऐसे देता था झांसा
आरोपी का तरीका बेहद चालाकी भरा था। वह लोगों को एक असली नोट के बदले 10 नकली नोट देने का लालच देता था। खुद को नकली नोटों का बड़ा सप्लायर बताकर दावा करता था कि उसके नोट इतने असली जैसे हैं कि कोई पहचान नहीं सकता।

शुरुआत में असली नोट देता
भरोसा जीतने के लिए वह शुरुआत में 500, 200 और 100 रुपए के असली नोट देता और कहता कि ये उसके बनाए ‘नकली’ नोट हैं। जब पीड़ित इन नोटों को बाजार में चलाता और वे आसानी से स्वीकार हो जाते, तो उसे यकीन हो जाता कि आरोपी के पास बेहद हाई-क्वालिटी नकली नोट हैं।

असल में ऐसे करता था ठगी
महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल के मुताबिक, आरोपी असली नोटों की गड्डियों के ऊपर एक असली नोट रखता था, जबकि नीचे पूरी गड्डी ‘चिल्ड्रन बैंक’ (चूरन वाले) नोटों की होती थी। इसी तरीके से वह लाखों की ठगी को अंजाम देता था।

3 लाख के बदले 30 लाख की डील
दतिया के डेयरी व्यवसायी सोनू पाल को भी आरोपी ने इसी तरह झांसे में लिया। वॉट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क कर आरोपी ने 1 के बदले 10 नोट देने का ऑफर दिया। भरोसे के लिए कुछ असली नोट दिए, जो बाजार में चल गए।

इसके बाद 3 लाख रुपए के बदले 30 लाख रुपए के नकली नोट देने की डील तय हुई। व्यवसायी ने 40 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए।

ऐसे खुला राज
हालांकि, डील के दौरान व्यवसायी को शक हो गया और उसने तुरंत महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाया और दीनदयाल नगर के टाइगर चौक पर जैसे ही आरोपी बैग लेकर पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बैग खोलते ही चौंकी पुलिस
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के बैग से 500, 200 और 100 रुपए की कुल 20 गड्डियां मिलीं। हर गड्डी के ऊपर एक असली नोट लगा था, जबकि बाकी सभी नोट ‘चिल्ड्रन बैंक’ के निकले। पुलिस ने 500 रुपए की 13, 200 रुपए की 5 और 100 रुपए की 2 गड्डियां जब्त की हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठग चुका है।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों व नेटवर्क की तलाश में जुटी है। संभावना है कि इस गिरोह के और भी सदस्य सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 7 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 7 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 8 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 8 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 8 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 9 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 9 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 9 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 9 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 9 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 9 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 10 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 10 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 10 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 10 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 10 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 10 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 10 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!