खबर
Top News

मुख्यमंत्री पहुंचे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल: इस महत्वपूर्ण परियोजना के चौथे चरण का करेंगे भूमिपूजन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मार्च 2026, 10:59 am
शेयर करें:
मुख्यमंत्री पहुंचे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 का दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया। वे शहर के दशहरा मैदान में आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे और शहर को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन योजनाओं का उद्देश्य इंदौर की जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है।

‘संकल्प से समाधान’ अभियान का प्रभाव
मुख्यमंत्री की पहल पर 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत इंदौर जिले में 1 लाख 44 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया है। इस अभियान में विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं को शामिल किया गया और चार चरणों में शिविर आयोजित कर आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया।

पहले चरण में ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों और नगर निगम क्षेत्रों में 539 शिविर लगाए गए। इसके बाद ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर 106 शिविरों के माध्यम से आवेदनों का समाधान किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत भी विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें गंभीर बीमारियों की पहचान और नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई।

जल आपूर्ति व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
इंदौर शहर की जल आपूर्ति वर्तमान में नर्मदा नदी पर आधारित है, जहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर से पानी पंप कर शहर तक पहुंचाया जाता है। पहले और दूसरे चरण में कुल 180 एमएलडी, जबकि तीसरे चरण में 360 एमएलडी पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी।

अब चौथे चरण और अमृत 2.0 योजना के तहत किए जा रहे कार्यों से शहर की जल आपूर्ति क्षमता 580 एमएलडी से बढ़कर 885 एमएलडी तक पहुंचने की संभावना है। वर्ष 2040 तक अनुमानित 58.70 लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रमुख कार्यों का विवरण

परियोजना के तहत विभिन्न पैकेजों में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

  • पैकेज-2: वांचू पाइंट से राऊ सर्कल तक करीब 39 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही टनल निर्माण और क्लोरीनेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस कार्य की लागत लगभग 448 करोड़ रुपए है और इसे 30 महीने में पूरा किया जाएगा।
  • पैकेज-3: 20 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे और 29 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 685 किमी लंबी वितरण पाइपलाइन और हजारों घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे। इस पैकेज की लागत करीब 410 करोड़ रुपए है।
  • पैकेज-4: 20 नए टैंक, 46 टैंकों का अपग्रेडेशन और लगभग 892 किमी वितरण लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 497 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इन सभी कार्यों पर कुल मिलाकर लगभग 1356 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे शहर के करीब 2.47 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

नए क्षेत्रों को भी मिलेगा पानी

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इंदौर नगर निगम सीमा में शामिल नए गांवों—रेवती, बरदरी, भौरांसला, कुमेड़ी, शक्करखेड़ी, अरंडिया, मायाखेड़ी, बिचौली हप्सी, पत्थर मूंडला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा-बड़ा बांगड़दा, निहालपुर मुंडी सहित कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सिरपुर तालाब के लिए बड़ी पहल
मुख्यमंत्री इस दौरान सिरपुर तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन से जुड़ी परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे। इसके तहत 20 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है, जिससे तालाब में जाने वाले गंदे पानी को रोका जा सकेगा।

परियोजना के तहत सीवर लाइन, ट्रीटेड वाटर लाइन और ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। इससे न केवल तालाब का प्रदूषण कम होगा, बल्कि उपचारित पानी का उपयोग शहर के उद्यानों और अन्य कार्यों में भी किया जा सकेगा। दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 15 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 15 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 16 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 16 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 16 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 16 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 16 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 17 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 17 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 17 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 17 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 17 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 17 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 17 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 17 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!