मुख्यमंत्री इलाके में थे और हो गई हत्या: खून से लथपथ घायल हौसला दिखाकर बदमाशों को पकड़ने भी दौड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस ने पकड़ा एक संदेही, मृतक के परिजन आज कर सकते हैं चक्काजाम
पुलिस ने एक संदेही को लिया हिरासत में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के चलते कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षेत्र में थे। पहले जानापाव गए और शाम को हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। इस बीच, इसी थाना क्षेत्र के गौरी नगर में एक युवक की आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हालांकि, मौत से पहले घायल ने हौसला दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने उनके पीछे दौड़ा भी, लेकिन कुछ मीटर दौड़ने के बाद अचेत होकर गिर पड़ा। बताते हैं बदमाश नशे में थे और हत्या से पहले ही राहगीरों से विवाद कर रहे थे। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन में हत्या को लेकर आक्रोश है। वे आज शव रखकर चक्काजाम कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर काम करने वाला सुरेंद्र साहू पिता धर्मदास साहू निवासी जामनगर कल शाम अपने ससुराल में साले कुलदीप साहू की शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने गौरी नगर गया था। वहां से बेटे प्रणव उर्फ विभू (10) और साढू के बेटे दक्ष साहू (5) को लेकर वापस घर जा रहा था। करीब 6.30 बजे वह न्यू गौरी नगर में हाईटेंशन लाइन के पास एक गली के कार्नर पर पहुंचा। वहां पांच-छह युवक आपस में विवाद और गाली-गलौच कर रहे थे।
सुरेंद्र का गुजरना हुआ तो उनमें से एक ने उसकी गाड़ी का साइड स्टैंड बाहर निकला देख उसे कहा कि साइड स्टैंड अंदर करले नहीं तो मर जाएगा। सुरेंद्र के जवाब देने पर युवक भड़क गया और गालियां देने लगा। सुरेंद्र ने विरोध किया तो युवक के साथी मारपीट पर उतारू हो गए। बेटे प्रणव, साढू दीपक साहू व उसके बेटे दक्ष के सामने बदमाशों ने मारपीट करते हुए सुरेंद्र पर चाकू से दो-तीन वार भी किए। सुरेंद्र ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे धमकाते हुए भागने लगा। सुरेंद्र ने भी साहस जुटाया और बदमाशों को पकड़ने दौड़ पड़ा। रहवासी क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम से लोग घरों से बाहर निकलकर तमाशा देखने लगे। हालांकि, कुछ दूर दौड़ने के बाद सुरेंद्र निढाल होकर गिर पड़ा। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर हीरा नगर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। आज शव का पीएम होगा।
छह बदमाशों ने की हत्या, तीन आरोपी नाबालिग
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। हमले में घायल खून से लथपथ सुरेंद्र साहू भागते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं, हमले के बाद बदमाश भी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्य आरोपी की पहचान विवेक साहू के रूप में हुई है। एक का नाम अमित सामने आया है। कुल मिलाकर छह आरोपी हैं, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। अभी एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य के नाम सामने आ गए हैं। जल्द ही सभी को भी राउंडअप कर लिया जाएगा।
परिवार में दो बच्चे, एक भाई की हो चुकी है मौत
परिजन के अनुसार सुरेंद्र साहू के परिवार में एक 12 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सुरेंद्र के एक बड़े भाई की पहले छत से गिरने से मौत हो चुकी है। सुरेंद्र की मौत के बाद अब परिवार में केवल सबसे बड़े भाई ही बचे हैं। सुरेंद्र की हत्या से परिवार में जमकर रोष है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जमकर सबक सिखाया जाए। इसी मांग के साथ आज शव रखकर चक्काजाम किया जाएगा।
मजदूर की हत्या में मिले सूत्र, टीम बाहर रवाना
16 अप्रैल की रात स्कीम नंबर 136 में हरसिंगार मल्टी के सामने गार्डन में सिर कुचलकर हुई कड़वाजी दांगोड़े निवासी कबीटखेड़ी की हत्या में लसूड़िया पुलिस को कुछ सूत्र मिले हैं। एसीपी विजय नगर पराग सैनी के अनुसार कड़वाजी परिवार के साथ महीने पंद्रह दिन में एक बार ही रहता था। इसके चलते घरवाले कुछ ज्यादा बता पाने की स्थिति में नहीं थे। वहीं, ढाबों व होटलों पर बर्तन धोने का काम करने वाला कड़वाजी का काम का ठिकाना भी स्थायी नहीं था। इसके चलते इस दिशा में भी कोई ठोस सूत्र नहीं मिले हैं, लेकिन एक संदेही आरोपी की जानकारी मिली है। उसकी तलाश में एक टीम इंदौर से बाहर गई है। यदि टीम को सफलता मिलती है तो हत्याकांड का खुलासा आज ही हो सकता है। अन्यथा जांच जारी है। उधर, 12 अप्रैल की रात उज्जैन के हिस्ट्रीशीटर नवीन पाटीदार की राऊ थाना क्षेत्र में गोली मारकर हुई हत्या में पुलिस मुख्य आरोपी राहुल उईके उर्फ राहुल मराठा को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
संबंधित समाचार

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!