मुख्यमंत्री ने इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान पर जताई आपत्ति: जानिये प्रधानमंत्री को लेकर क्या निंदनीय टिप्पणी की थी; बाद में बदल गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह का बयान गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने खड़गे को अपने आचरण और शब्दों पर पुनर्विचार करने की सलाह देते हुए भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचने की बात कही।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “आतंकवादी की तरह” बताया था। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि उनका आशय किसी को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि वह यह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली में लोगों और राजनीतिक दलों को डराने का भाव नजर आता है। फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!