इस देश में मिल रहा सबसे सस्ता सोना: कीमत है दूध-ब्रेड से भी कम; जानिए भारत लाने के नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारत में इन दिनों सोने की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। जहां एक ओर देश में सोना 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, वहीं दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां सोना बेहद सस्ते दामों में मिल रहा है और वह है वेनेजुएला।
100–200 रुपए ग्राम सोना, लेकिन सच्चाई अलग
वेनेजुएला में 24 कैरेट सोना करीब 100 से 200 रुपए प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है। स्थानीय मुद्रा बोलिवर के हिसाब से इसकी कीमत करीब 670 बोलिवर प्रति ग्राम है। इसकी भारतीय रुपए में तुलना करें तो वहां 10 ग्राम सोना महज 1100 से 2000 रुपए में मिल सकता है।
हालांकि यह कीमत सुनने में जितनी आकर्षक लगती है, वास्तविकता उतनी ही जटिल है।
खाने-पीने की चीजें आसमान छू रही
जहां सोना सस्ता है, वहीं जरूरी सामान बेहद महंगे हैं। वेनेजुएला में 1 लीटर दूध लगभग 175 रुपए लीटर कील रहा है। ब्रेड का पैकेट करीब 170 रुपए का है। वहीं एक दर्जन अंडे लगभग 233 रुपए के मिल रहे है।
यहां तक कि पीने का पानी भी महंगा हो चुका है, जिससे आम लोगों की जिंदगी काफी मुश्किल हो गई है।
कमजोर करेंसी से बिगड़ा पूरा संतुलन
वेनेजुएला में सोने के सस्ता होने की सबसे बड़ी वजह वहां की गिरती हुई मुद्रा है। बोलिवर की वैल्यू लगातार कम हो रही है, जिससे नकदी की वास्तविक कीमत लगभग खत्म होती जा रही है। यानी सोना वास्तव में सस्ता नहीं हुआ, बल्कि पैसे की कीमत गिरने से सोना सस्ता दिखाई दे रहा है।
तेल का खजाना, फिर भी आर्थिक बदहाली
दिलचस्प बात यह है कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार (करीब 303 बिलियन बैरल) है। इसके बावजूद गलत आर्थिक नीतियां, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता ने देश को गंभीर संकट में डाल दिया।
पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल में भी आर्थिक हालात सुधर नहीं सके और महंगाई लगातार बढ़ती रही।
भारत लाने के नियम जानना जरूरी
अगर कोई व्यक्ति विदेश से सोना खरीदकर भारत लाना चाहता है, तो उसे कस्टम नियमों का पालन करना होगा। महिला यात्री अधिकतम 40 ग्राम तक ड्यूटी-फ्री सोना खरीदकर ला सकती है।
वहीं पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम तक ड्यूटी-फ्री सोना ला सकते हैं। इससे ज्यादा सोना लाने पर कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य होती है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!