गड्ढे में गिरते ही कार बनी आग का गोला: ससुर-बहू और मासूम पोते की जिंदा जलकर मौत; मां-बेटे की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
बालाघाट जिले के बैहर-मलाजखंड मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिरी कार में अचानक आग भड़क उठी, जिससे अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में ससुर, बहू और 3 साल के मासूम पोते की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ हादसा
यह हादसा केवलारी चौराहे के पास रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार गिरते ही उसमें तेजी से आग फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार के कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, जिससे तीन लोगों की जान बचाई जा सकी।
तीन की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक
हादसे में मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नगारची केलकर, उनकी 28 वर्षीय बहू सविता केलकर और 3 वर्षीय पोते अभि केलकर के रूप में हुई है। तीनों कार के अंदर फंसे रह गए और जिंदा जल गए।वहीं कार चला रहे 30 वर्षीय सीतम केलकर और उनकी मां नाना बाई केलकर (60) गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
दोनों को इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में एक 8 वर्षीय बच्ची पूर्वी राहांगडाले सुरक्षित बच गई, जिसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
गांव से लौट रहा था पूरा परिवार
पुलिस के अनुसार, सीतम केलकर अपने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम पोंडी (परसवाड़ा) से मलाजखंड के पौनी लौट रहा था। पौनी में उसकी वेल्डिंग की दुकान है। वह तीन दिन पहले पत्नी और बेटे के साथ गांव आया था और शनिवार रात पूरे परिवार के साथ वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
आग पर काबू पाने तक जल चुकी थी कार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मलाजखंड नगर पालिका की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और तीन लोगों की जान जा चुकी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बैहर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले के मुताबिक कार पेट्रोल से चलने वाली थी और पूरी तरह जल जाने के कारण उसका नंबर और मॉडल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, झपकी की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई है, जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हालांकि, हादसे के सही कारणों का खुलासा चालक और घायल महिला के बयान के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दोनों आईसीयू में भर्ती हैं और बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!