ट्रक में पीछे से जा घुसी बस: इतने यात्री हुए हादसे में घायल; इस फोरलेन पर दुर्घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम से करीब 10 किलोमीटर दूर धराड़ फोरलेन पर शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रतलाम से इंदौर जा रही प्राइवेट बस तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के कारण बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए।
चार लोग घायल
हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बस में कुल 30 से 35 यात्री सवार थे।
बस चालक मौके से फरार
हादसे के दौरान बस ड्राइवर मौके से भाग गया। टक्कर के कारण बस में बैठे यात्री घबरा गए। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस और ग्रामीणों ने किया राहत कार्य
धराड़ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक डामोर, धराड़ के सरपंच विक्रमसिंह राठौर और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और बस के रास्ते को साफ करने में मदद की।
हादसे के बाद फोरलेन जाम
हादसे के कारण रतलाम से इंदौर जाने वाली लेन पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को सड़क से हटाया और मार्ग को खोल दिया।
प्राथमिक जांच
बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि ट्रक की गति धीमी थी, लेकिन बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक में जा घुसा। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और केवल तीन से चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारण बस में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह हादसा यात्रियों और वाहन चालकों के लिए चेतावनी है कि फोरलेन जैसे हाई-स्पीड मार्गों पर ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!