इंदौर से कहां जा रही बस पलट गई: इतने यात्री हुए घायल; इस स्थान पर हुई दुर्घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब बड़ागांव रोड पर एक यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान हुआ। बस एक निजी सर्विस कंपनी की थी और इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार, महाकाल कंपनी की यह बस अनियंत्रित होकर गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
वहीं, एसडीओ राहुल कटरे ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!