कनाडा में हुई थी निर्मम हत्या: 21 दिन बाद पहुंचा पार्थिव शरीर; मुख्यमंत्री ने अर्पित किए पुष्प, अंतिम यात्रा में उमड़े लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की अंतिम यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई। घर पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाजजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। गुरकीरत का अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर किया जाएगा।
अंतिम दर्शन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल गुरकीरत के निवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि गुरकीरत सिंह की 14 मार्च को कनाडा में हत्या कर दी गई थी। घटना के 21 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उज्जैन लाया गया। घर पर सिख समाज के लोगों, परिचितों और पड़ोसियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम उनका शव अहमदाबाद एयरपोर्ट लाया गया, जहां कस्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस के जरिए अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया।
घटना कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर की है, जहां 10 से 12 युवकों ने पहले गुरकीरत के साथ मारपीट की और बाद में उस पर वाहन चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार बेटे के अंतिम दर्शन के इंतजार में था।
परिजनों के अनुसार, देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी के निवास पर अंतिम दर्शन और अरदास के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। शहरवासियों और समाज के लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया गया है।
शव यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से शुरू होकर देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, फ्रीगंज स्थित सुखसागर गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग और पीपलीनाका होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!