खबर
Top News

भाई ही निकला कातिल: मृतक की पत्नी को फंसाने रची साजिश; सनसनीखेज पारिवारिक हत्याकांड में हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
भाई ही निकला कातिल

चाकूबाजी से हुई मौत को हादसा बताने की कोशिश नाकाम माता- पिता, भाई- बहू सहित पांच को दबोच लिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र के सूर्यदेव नगर के सनसनीखेज पारिवारिक हत्याकांड में पुलिस ने पूरे परिवार की साजिश का खुलासा कर मृतक के माता-पिता, भाई, बहू और बहन को गिरफ्तार किया है।

खास बात यह कि शुरुआत में मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया वारदात भाई ने की थी और पूरे परिवार ने मिलकर साक्ष्य छिपाकर पत्नी को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची थी। हालाकि उनकी चालाकी पु नही चली और पुलिस की सख्ती के सामने टूट गए।

टीआई मनीष मिश्र के मुताबिक 4 जून को नाथ मोहल्ला में चाकूबाजी में हरीश शितोले को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की मां पुष्पा और अन्य परिजनों ने मृतक की पत्नी शीतल पर हमला करने का आरोप लगाया।

जांच में सामने आया घटना के समय शीतल थाना परिसर में थी, तो परिवार ने बयान बदलते हुए दावा किया हरीश ने खुद को चाकू मार लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की।

उसकी जांच में पता चला घटना के समय घर में मृतक के पिता नरेन्द्र, माता पुष्पा, भाई प्रद्युम्न, भाभी पूजा, बहन दीक्षा और पत्नी शीतल थे। शीतल के चरित्र को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसे घर से निकाल दिया गया था।

शीतल ने पति हरीश को सूचना दी जिसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया। इसी बात पर भाई प्रद्युम्न और पिता नरेन्द्र से विवाद हो गया। इसी दौरान प्रद्युम्न ने हरीश की जांघ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन हरीश को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों को बताया पहली मंजिल से गिरा है लेकिन पुलिस जांच में यह कहानी झूठी पाई गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए चाकू छिपाया, खून के धब्बे साफ किए और मृतक की पत्नी को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची।

तकनीकी जांच से टूटा झूठ का जाल: पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटनाक्रम को जोड़ते हुए सच्चाई सामने ला दी। विरोधाभासी बयानों, सीसीटीवी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में मृतक के भाई प्रद्युम्न पिता नरेंद्र 30 , उसकी पत्नी पूजा शितोले 28, मां पुष्पा 45 वर्ष, पिता नरेंद्र पिता मांगीलाल शितोले 52 , बहन दीक्षा पति शिवम चावड़ा 40 सभी निवासी सूर्यदेव नगर को गिरफ्तार किया।

मामले का खुलासा करने में एसआई प्रेमसिंह, सोनिया सिंह, एएसआई कमलेश डाबर, रामगोपाल वर्मा, प्रआर अभिषेक पंवार, तनमय तोमर, शिवपाल सोलंकी, कृष्णचंद शर्मा, गौरव परमार और अरविंद पटेल की भूमिका रही।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 1 hour ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 1 hour ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 3 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!