तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को रौंदा: तीन दोस्तों की मौके पर मौत; चालक वाहन समेत फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। पिंडरई रोड पर नादिया गांव के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पीछे से मारी टक्कर, संभलने का मौका भी नहीं मिला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से पिंडरई रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान जामुन तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बिजली का खंभा तोड़ते हुए भागा चालक
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका। वह वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भागते समय वाहन सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर गया। इससे पुलिस को वाहन की पहचान करने में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
गांव में पसरा मातम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उमेश सिंगौर (42) पिता चिरौंजी लाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया, भुवन सिंगौर (36) पिता मनीलाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया तथा मुन्ना भांवरें (50) पिता मंगल भांवरें निवासी पेटेगांव के रूप में हुई है। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही नादिया और पेटेगांव गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है।
पुलिस कर रही वाहन की तलाश
महाराजपुर थाना प्रभारी क्रांति कुमार ब्रम्हे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी भारी वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने की बात सामने आई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के मार्गों और टोल नाकों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार चालक और वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!