किन्नरों का उत्पात जारी: पैसा वसूलने के लिए हंगामा; जबरन घर में घुसे, अभद्र व्यवहार के साथ अश्लील हरकतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में किन्नरों द्वारा हंगामा और जबरन पैसे वसूलने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि नेग के नाम पर घरों में घुसकर अभद्रता, धमकी और मारपीट तक की गई। पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डॉक्टर के घर में घुसकर बड़ी रकम की मांग
महालक्ष्मी नगर निवासी डॉ. आशीष चौहान ने शिकायत में बताया कि 23 मार्च की सुबह किन्नरों का एक समूह उनके भाई के घर में जबरन घुस आया। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि किन्नरों ने नेग के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकतें कीं।
सूचना डायल-100 के माध्यम से पुलिस को दी
पीड़ित के अनुसार, घटना की सूचना डायल-100 के माध्यम से पुलिस को दी गई। आरोप है कि मौके पर पुलिस पहुंचने के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हुई और अंततः परिवार से करीब 80 हजार रुपए दिलवाए गए। पीड़ित ने इस पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और तारेश सोनी को भी दी गई है।
तुलसी नगर में भी हंगामा और मारपीट का आरोप
इससे पहले तुलसी नगर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। यहां आशीष दुबे के घर 6-7 किन्नरों का समूह बिना अनुमति के घुस गया और 51 हजार रुपए की मांग करने लगा। परिवार द्वारा कम राशि देने की बात कहने पर आरोप है कि किन्नरों ने अश्लील हरकतें कीं, धमकाया और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट
पीड़ित परिवार का कहना है कि विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट की गई, बाल खींचे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक कि घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति काबू में आई।
पहले भी हो चुकी है बैठक, फिर भी दोहराई घटना
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही लसूड़िया थाना में किन्नरों के व्यवहार को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तुलसी नगर की घटना को लेकर सामूहिक माफी भी दिलवाई गई थी। इसके बावजूद दोबारा इसी तरह की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!