प्रशासन ने खजराना क्षेत्र में अतिक्रमण पर की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; कब्जों पर चला बुलडोजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शासकीय जमीनों पर बढ़ते अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खजराना क्षेत्र, जो अवैध कब्जों के मामलों में लगातार अव्वल स्थिति में बना हुआ है, वहां अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा। गाड़रा खेड़ी इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
12 में से 7 मकान जमींदोज, 2 को हाई कोर्ट से राहत: तहसीलदार राकेश सेतिया ने बताया कि ग्राम खजराना स्थित शासकीय सीलिंग भूमि, खसरा क्रमांक 442/1, जिसका क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्गफीट है, पर अवैध रूप से बनाए गए 12 मकानों को चिन्हित किया गया था।
इनमें से 7 कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि 2 मामलों में हाईकोर्ट से स्थगन मिलने के कारण कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। शेष मामलों में कार्रवाई जारी है।
प्रशासन का संदेश- अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शासकीय जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ताज नगर में भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि खजराना क्षेत्र के ताज नगर में भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए गए थे। कुछ मकानों में लोग निवास कर रहे थे, जिन्हें पहले खाली करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन मुक्त कराई जाएगी।
माफियाओं की भूमिका का खुलासा, एफआईआर की तैयारी
प्रशासन ने खुलासा किया कि करीब दो साल पहले भी इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने दोबारा लोगों को फर्जी नोटरी के जरिए जमीन बेच दी। अब ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
खजराना बना अतिक्रमण का हॉट स्पॉट
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार खजराना क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते इसे शहर का “अतिक्रमण हॉटस्पॉट” माना जा रहा है। इसी कारण यहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले दिनों में पूरे इंदौर में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!