इस चर्चित फिल्म की अभिनेत्री पहुंची प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग: किसके जन्मदिन पर लिया आशीर्वाद; लगाए जयकारे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर से चर्चा में आईं अभिनेत्री सारा अर्जुंन शनिवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस खास मौके पर उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। मां के जन्मदिन के अवसर पर सारा ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की।
भस्म आरती में हुई शामिल
सुबह करीब 4 बजे सारा अर्जुन भस्म आरती में शामिल हुईं। लगभग दो घंटे तक चली इस आरती के दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आईं। नंदी हाल से दर्शन करते हुए उन्होंने “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह उनका महाकाल मंदिर का पहला दर्शन था, जिसे लेकर वे खासा उत्साहित भी दिखीं।
नंदी के कान में कही मनोकामना
आरती के बाद सारा ने मंदिर परिसर में नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की, जो यहां की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत और सम्मान भी किया गया।
‘दर्शन कर मिला सुकून’
दर्शन के बाद सारा ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बेहद शांति और सुकून का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं मांगी, बल्कि सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। गौरतलब है कि सारा अर्जुन को फिल्म धुरंधर से नई पहचान मिली है। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु व मलयालम फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!