खबर
Top News

मंत्री ज्यादा उछल रहा उसे निपटा देंगे: जिन्हें साथ रखा, वही बने दुश्मन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
मंत्री ज्यादा उछल रहा उसे निपटा देंगे

बलाई महासंघ प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय का दावा-करीबी साथियों ने रची हत्या की साजिश

आरोपी अनिकेत चौहान पिस्टल के साथ पकड़ाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय की हत्या करने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। आरोप है मालवीय ने जिन युवकों को अपने साथ रखा, वे ही उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। मालवीय के शिकायत करने पर कनाड़िया पुलिस ने एक आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

संचार नगर निवासी चिंटू चरण मालवीय के मुताबिक 29 मई की रात उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ लोग उसके खिलाफ गंभीर साजिश रच रहे हैं।

जिसमें लक्की मालवीय, शुभम, राहुल परमार समेत अन्य युवक मेरी फील्डिंग कर रहे थे और हमला करने की तैयारी में थे। जानकारी मिलते ही राहुल परमार को फोन लगाया और बातचीत में उलझाकर पूछा, क्यों रे, मेरी फील्डिंग कर रहे हो? इस सवाल पर राहुल झिझक गया और कहा वह तो खजराना क्षेत्र में गाड़ी लेने गया था, जबकि वहां मौजूद कुछ लोग हथियारों के साथ थे।

राहुल ने बताया मौके पर पहुंचा तो वहां बातचीत के दौरान उसे जानकारी मिली कुछ लोग उनके बारे में कह रहे थे, मंत्री (मैं) ज्यादा उछल रहा है, उसे निपटा देंगे। सभी के पास पिस्टल, चाकू, तलवार जैसे हथियार मौजूद थे।

जिसके बाद मैने पुलिस को शिकायत की। जिसमें मैंने मेरे पास मौजूद डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। शिकायत में मैंने शुभम मालवीय, लक्की मालवीय, अनिकेत चौहान, हैदर दादा और राहुल परमार से मेरी जान को खतरा बताया है।

इधर, शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस के पास से अनिकेत चौहान (23) को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले मेरे साथ रहते थे, बाद में बढ़ी रंजिश
मालवीय का आरोप है कि जिन लोगों पर वे आरोप लगा रहे हैं, उनमें से कुछ पहले उनके साथ रहते थे। उनका कहना है कि गलत संगत और कथित नशे की आदतों के कारण उन्होंने इन लोगों से दूरी बना ली थी।

इसी के बाद से वह रंजिश रखने लगे। वह तो गनीमत रही कि मुझे मेरे सोर्स से जानकारी मिल गई थी नहीं तो शुभम मालवीय, लक्की मालवीय, अनिकेत चौहान, हैदर दादा और राहुल परमार बड़ी घटना को अंजाम देकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते थे।

यदि पुलिस पकड़ाए आरोपी अनिकेत चौहान से सख्ती से पूछताछ करे तो बड़ा खुलासा हो सकता है। राहुल परमार से हुई मेरी बातचीत में उसने घबराहट में सब उगल दिया था कि वह सब मेरी फील्डिंग कर रहे थे और सभी पिस्टल फंसाए हुए थे।

मुझे यह भी जानकारी लगी है कि अनिकेत चौहान के पकड़े जाने के बाद लक्की, शुभम, हैदर और राहुल किसी रवि चौहान की अर्टिगा कार से शहर छोड़कर भाग निकले हैं।

संबंधित समाचार

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

2 minutes ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

12 minutes ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

15 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

18 minutes ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

18 minutes ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

30 minutes ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

31 minutes ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

33 minutes ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

38 minutes ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 1 hour ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 1 hour ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!