खबर
Top News

आतंकी हमले में इस पर शिकंजा: कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; इस एजेंसी ने बताया साजिश का मास्टरमाइंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 1:41 pm
शेयर करें:
आतंकी हमले में इस पर शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
जम्मू की विशेष एनआईए अदालत ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने कहा कि निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए हाफिज सईद से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। यह आदेश 8 जुलाई को जारी किया गया था, जिसकी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक हुई।

इससे पहले 6 जुलाई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए हाफिज सईद को हमले की साजिश का मुख्य आरोपी बताया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि उसने बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की योजना बनाई और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रची।

22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम हमला
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी।

घटना के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकी मारे गए।

पहली चार्जशीट में नहीं था हाफिज का नाम
एनआईए ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत छह आतंकियों को आरोपी बनाया गया था।

उस समय हाफिज सईद का नाम शामिल नहीं था। जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उसे भी आरोपी बनाया।

अब तक पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकी सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि मुख्य हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ साजिद लंगड़ा अब भी फरार है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

एनआईए चार्जशीट के प्रमुख खुलासे

रियल टाइम निर्देश: हमले के दौरान पाकिस्तान के लाहौर से सैफुल्लाह जट्ट आतंकियों को लगातार रियल टाइम निर्देश देता रहा।

दो स्थानीय गाइड गिरफ्तार: जांच में सामने आया कि दो स्थानीय गाइडों ने हमले से पहले आतंकियों को देखा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी।

हमले से पहले भोजन: आतंकियों ने वारदात से एक दिन पहले एक स्थानीय गाइड की झोपड़ी में भोजन किया और बैसरन घाटी पहुंचने के बाद पेड़ के नीचे खाना खाने के बाद हमला किया।

चीन के रास्ते पहुंचा कैमरा: हमले में इस्तेमाल किया गया एक्शन कैमरा अमेरिका में निर्मित था, जो चीन के जरिए आतंकियों तक पहुंचा।

कराची सप्लाई चेन से आए मोबाइल: मारे गए आतंकियों के पास मिले मोबाइल फोन कराची की सप्लाई चेन के माध्यम से पाकिस्तान पहुंचे थे। इनमें बैसरन घाटी की लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले।

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई
इधर, गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ संदिग्धों को गुजरात और मध्य प्रदेश में संयुक्त छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया है।

एटीएस के मुताबिक, संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 13 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 14 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 14 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 15 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 15 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 15 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 16 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 16 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 16 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 16 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 16 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 17 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 17 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 17 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 17 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!