चारधाम यात्रा का तीसरा दिन: डोली गौरीकुंड से धाम के लिए रवाना; गंगोत्री-यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बद्रीनाथ कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
चारधाम यात्रा अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बाबा केदारनाथ मंदिर की पंचमुखी डोली मंगलवार सुबह गौरीकुंड से धाम के लिए रवाना हो गई है।
आज शाम तक केदारनाथ पहुंचेगी
लगभग 17 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार कर डोली आज शाम तक केदारनाथ पहुंचेगी, जहां कल सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
बद्रीनाथ धाम के लिए भी तैयारियां तेज
वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर से आदि गुरु आदि शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना हुई।
23 अप्रैल की सुबह कपाट खोल दिए जाएंगे
सभी देव डोलियों का मिलन पांडुकेश्वर में होगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 23 अप्रैल की सुबह कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री-यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा के पहले तीन दिनों में ही 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
शीतकालीन गद्दीस्थल से रवाना हुए बाबा केदार
बाबा केदारनाथ की डोली 19 अप्रैल को उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी। लगभग 178 दिन यहां विराजमान रहने के बाद डोली फाटा होते हुए गौरीकुंड पहुंची और अब धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है।
रजिस्ट्रेशन में भारी बढ़ोतरी
चारधाम यात्रा के लिए इस साल श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 अप्रैल तक करीब 21 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें केदारनाथ के लिए लगभग 7 लाख और बद्रीनाथ के लिए करीब 6 लाख श्रद्धालु शामिल हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ-साथ आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) भी तैनात किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
भक्ति और आस्था का माहौल
चारधाम यात्रा के इस पवित्र अवसर पर देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!