पश्चिम एशिया में तनाव: तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेहरान/वॉशिंगटन/दुबई।
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई। जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हो गए। इसके साथ ही ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य कार्रवाई का दौर और तेज हो गया है।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे 'मोंबासा' और 'अल बहिया' नामक तेल टैंकरों पर दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा लिया गया। घटना में एक भारतीय की मौत हुई, जबकि छह भारतीयों सहित आठ लोग घायल हुए हैं।
आईआरजीसी का दावा- बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अल-जुफैर सैन्य अड्डे और अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।
आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। वहीं, जॉर्डन की सेना का कहना है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली चार ईरानी मिसाइलों को मार गिराया।
अमेरिका की जवाबी कार्रवाई
इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने करीब पांच घंटे तक चली सैन्य कार्रवाई में ईरान के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।अमेरिकी सेना के अनुसार, बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए। अमेरिका का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!