छात्रा के आत्महत्या करने के बाद इलाके में तनाव: परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र का एक युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण छात्रा ने यह कदम उठाया।
फंदे से लटकी मिली छात्रा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पिता ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एक माह पहले थाने में की थी लिखित शिकायत
परिजनों का कहना है कि करीब एक माह पहले छात्रा ने परदेशीपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर क्षेत्र के युवक नमन कामले पर पीछा करने, परेशान करने और धमकियां देने के आरोप लगाए थे। शिकायत में यह भी उल्लेख था कि आरोपी ने छात्रा के जीजा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
समझाइश देकर युवक को छोड़ दिया
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल समझाइश देकर युवक को छोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम कुलकर्णी नगर में छात्रा का शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और परिजनों सहित अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं परिजन आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!