जमीन विवाद में बढ़ा तनाव: भाजपा नेता सहित कई लोगों पर केस दर्ज; जेसीबी से बाउंड्रीवाल तुड़वाने और मारपीट के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जमीन विवाद के चलते हिंसा का मामला सामने आया है। कॉलोनी निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक भाजपा नेता पर साथियों के साथ पहुंचकर जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल तोड़ने और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं।
कॉलोनी विकसित की जा रही
फरियादी विजय अग्रवाल (49), निवासी गणपति विहार कॉलोनी, तानसेन रोड हजीरा, अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वर्षा अग्रवाल और सहयोगी अनिल शिवहरे ने गिरवाई थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के सामने एबी रोड किनारे करीब सात बीघा जमीन खरीदी है, जहां वैधानिक अनुमति के साथ कॉलोनी विकसित की जा रही है।
हथियारों के साथ पहुंचे आरोपी
शिकायत के मुताबिक 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी जमीन मालिक और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन मुदगल, जितेंद्र मुद्गल और राधारमन शर्मा कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि सभी हथियारों से लैस थे और गाली-गलौज करते हुए जेसीबी मशीन से कॉलोनी की पक्की बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर चौकीदार और मजदूरों से मारपीट
मौके पर मौजूद चौकीदार उमेश वासुदेव ठाकरे ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, वहां काम कर रहे मजदूरों को भी पीटा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते चौकीदार और मजदूरों को धमकी भी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फरियादी पक्ष ने इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!