तनाव बढ़ा: इतने ठिकानों पर हमले का दावा; इस देश ने किया पलटवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेहरान।
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने रविवार को ईरान के विभिन्न हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए। अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने सोमवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
अमेरिका ने किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर समेत कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरान का दावा- कुवैत और बहरीन के अमेरिकी ठिकानों पर हमला
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि कुवैत स्थित अली अल-सलेम एयरबेस पर ईंधन टैंक और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। संगठन के अनुसार, अहमद अल-जाबेर एयरबेस के रडार सिस्टम पर भी हमला किया गया।
इससे पहले आईआरजीसी ने बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर भी कार्रवाई का दावा किया था। संगठन के मुताबिक, वहां हेलिकॉप्टर मेंटेनेंस सेंटर, P-8 विमान के हैंगर और अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख
ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के लिए कई परमाणु बमों से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईरान हर हाल में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा करेगा।
पिछले 24 घंटे के पांच बड़े घटनाक्रम
1. ओमान के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय लापता
' जीएफएस गैलेक्सी' नामक जहाज पर हुए हमले के समय 11 भारतीय सवार थे। इनमें से 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि एक भारतीय अब भी लापता बताया जा रहा है। भारत ने नागरिक जहाजों पर हमले की निंदा करते हुए ऐसे हमले तत्काल रोकने की अपील की है।
2. अमेरिका का दावा- तीन दिनों में 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ईरान के 300 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
3. दक्षिणी लेबनान में इजराइली कार्रवाई
इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के कफर तेबनित क्षेत्र में गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
4. कुवैत की सीमा चौकियों को नुकसान
कुवैत की सेना ने बताया कि हालिया हमलों में देश के उत्तरी क्षेत्र में स्थित तीन सीमा चौकियों को नुकसान पहुंचा है।
5. ईरान के खुजेस्तान प्रांत में जल परियोजना पर हमला
ईरान के महशहर की एक जल परियोजना पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!