गाय का कटा सिर मिलने से तनाव: विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन; एफआईआर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गाय का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। 80 फीट रोड स्थित एक चिकन शॉप के पास गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि निशातपुरा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर गोवंश से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है।
उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
पुलिस ने अवशेष जब्त कर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवशेष वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में सामने आया था कथित गौवंश वध का मामला
17 जुलाई 2026 को भी निशातपुरा थाना क्षेत्र में कथित गौवंश वध और गौमांस तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई थी। उस दौरान हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने कमल नगर क्षेत्र में एक ऑटो और एक डेयरी परिसर में कार्रवाई कर संदिग्ध मांस जब्त किया था।
इसके बाद 18 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके बेटे और दामाद सहित कई लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। वहीं प्रशासन ने अवैध डेयरी पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी।
जांच रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस बरामद अवशेषों की वैज्ञानिक जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!