दो कंपनियों के टेंडर हुए लिस्टेड: कुमेड़ी आईएसबीटी जल्द हो सकता है शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 98 करोड़ रुपए की लागत से एमआर-10 पर कुमेड़ी में आईडीए द्वारा एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक रूप से बनाए गए आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) के चालू होने का रास्ता निकल आया है।
कल दो कंपनियों के टेंडरों को आईडीए ने लिस्टेड किया है। जल्दी ही इनमें से एक या दोनों फाइनल होगी। ये आईएसबीटी एक साल से बनकर तैयार है और संचालनकर्ता की राह देख रहा था।
कल आईडीए ने टेंडर की तकनीकी बिड ओपन की और दो कंपनियां लिस्टेड की। इनमें पुणे की कंपनी बीवीजी इंडिया और कामथीन सिक्युरिटी सर्विसेस शामिल हैं। जल्द ही इनके दस्तावेजों की जांच होगी।
सही पाने और तमाम शर्तों को पूरा करने पर फाइनेंशियल टेंडर खोल कर किसी एक को या दोनों को फाइनल किया जाएगा। आईडीए बोर्ड सालभर से एजेंसी की तलाश कर रहा था।
तीन बार टेंडर जारी किए, लेकिन टेंडर भरने वाली कंपनियां शर्तों के अनुरूप नहीं थी। चौथी बार में 5 कंपनिया थीं।
इनमें से दो कंपनियां फाइनल की गईं। बीवीजी के पास आईएसबीटी संचालन व अन्य सेवाओं का अनुभव है, जबकि दूसरी कामथीन कंपनी भी सेवा सुरक्षा के क्षेत्र से जुड़ी है।
बस स्टैंड के संचालन के लिए परिवहन विभाग ने भी मंशा जाहिर की है, जिस पर आईडीए ने इसमें लगी राशि व जमीन के वैल्युएशन के आधार पर राशि देने की बात कही है।
एयरपोर्ट जैसा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
ये आईएसबीटी करीब 98 करोड़ रुपए की लागत से बना है और एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। 1450 बसों का संचालन होगा और एक बार में 63 बसें आ-जा सकेंगी। विशाल वाहन पार्किंग है।
बस ऑपरेटरों के लिए ऑफिस और अन्य सुविधाएं हैं। ये आईएसबीटी सिंहस्थ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रियों के बढ़े दबाव को सहन करने की क्षमता इसमें है।
यहां से राजस्थान, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। इस आईएसबीटी के चालू होने से नवलखा और सरवटे बस स्टैंड पर बसों का दबाव भी कम होगा।
अभी आईडीए द्वारा नायता मुंडला में बनाए आईएसबीटी का संचालन एआईसीटीएसएल कर रहा है। यहां से हरदा, होशंगाबाद, भोपाल, मुंबई, पुणे जाने वाली वीडियोकोच बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।
एक और खास बात ये है कि इस बस स्टैंड से मेट्रो स्टेशन को कनेक्टिविटी दी गई है। बस व मेट्रो यात्री सीधे आवाजाही कर सकेंगे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!