मंदिर की जमीन हड़पी: नियमों को दरकिनार कर अवैध निर्माण का जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

संजय अग्रवाल का बड़ा फर्जीवाड़ा, मिलन ग्रीन कॉलोनी में नियमों की धज्जियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर की जमीन हड़पने के मामले में जारी प्रदर्शन कल समाप्त हो गया। कलेक्टर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित किया है। एसडीएम घनश्याम धनगर ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सात दिन के भीतर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
मामले में प्रदर्शनकारी रवि पाटीदार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने मंदिर का रास्ता खोलने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का वादा किया है। गठित होने वाली जांच टीम में राऊ तहसील का कोई भी आरआई या पटवारी शामिल नहीं होगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। पूरा नया दल गठित कर फिर से नपती और सीमांकन किया जाएगा, जिससे मंदिर का रास्ता बहाल हो सके।
दूसरी ओर, इसी भू-माफिया संजय अग्रवाल का मिलन ग्रीन कॉलोनी में अवैध निर्माण का काला सच भी सामने है। यहाँ बिना सरकारी अनुमति के 26 बंगले खड़े कर दिए गए हैं, जिनमें नगर निगम के नियमों यानी एमओएस का खुला उल्लंघन किया गया है। बिना पार्किंग और असुरक्षित निर्माण वाले इन बंगलों को डेढ़ से दो करोड़ रुपए की कीमत पर बेचने का खेल चल रहा है।
संजय अग्रवाल द्वारा तैयार इस प्रोजेक्ट में दो बंगलों के बीच कॉमन दीवार रखकर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखा गया है। जी-प्लस-टू के इन बंगलों में न तो अग्नि सुरक्षा है और न ही वैध अनुमति ली गई है। सड़क तक ब्लॉक कर निर्माण सामग्री डालने से स्थानीय लोग पहले ही भारी परेशानी में हैं।
अब जब मंदिर मार्ग को लेकर प्रशासनिक जांच का पहिया घूमने जा रहा है, तो क्षेत्र की जनता की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या केवल मंदिर का रास्ता खुलेगा, या मिलन ग्रीन कॉलोनी जैसे अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलेगा।
भू-माफिया का यह साम्राज्य न केवल आस्था के केंद्रों के लिए, बल्कि निवेश करने वाले लोगों के लिए भी बड़ा संकट बन चुका है। प्रशासन के लिए अब यह परीक्षा की घड़ी है कि वह सात दिन में दी गई अपनी गारंटी को कैसे पूरा करता है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!