छात्र आंदोलन के दौरान तेज प्रताप यादव हिरासत में: बिहार बंद का समर्थन करने पहुंचे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि शनिवार (25 जुलाई) को छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिटी सेंट्रल मॉल के पास से अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई।
बिहार बंद के प्रदर्शन में हुए थे शामिल
तेज प्रताप यादव शनिवार को छात्रों द्वारा आयोजित बिहार बंद के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान वह प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच गांधी मैदान भी पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप यादव को पटना से सटे नौबतपुर ले जाया गया है।
हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने की वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। उनके कार्यालय की ओर से भी यही दावा किया गया है। हालांकि, पटना पुलिस की ओर से अब तक हिरासत में लिए जाने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पटना में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। तेज प्रताप यादव की हिरासत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, जबकि छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है।
संबंधित समाचार

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!