टेक्नो कॉन्सर्ट बना मौत का मंच: ड्रग्स लेने से दो छात्रों की मौत; आयोजक सहित 5 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मायानगरी में आयोजित एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब ड्रग्स के सेवन के बाद तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पांच लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पोस्ट ग्रेजुएट छात्र और एक इवेंट ऑर्गनाइजर शामिल हैं। यह घटना 11 अप्रैल की है, जब नेस्को वेयरहाउस में एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था।
बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए
इस इवेंट में इटली के टेक्नो आर्टिस्ट्स की प्रस्तुति के चलते बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। इसी दौरान एक कॉलेज के छात्रों का समूह भी कॉन्सर्ट में पहुंचा था, जहां कथित तौर पर तीन छात्रों ने ड्रग्स का सेवन किया।
ड्रग्स लेने के बाद बिगड़ी हालत
बताया जा रहा है कि ड्रग्स लेने के कुछ ही समय बाद तीनों छात्रों की तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दो महिला छात्रों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक पुरुष छात्र को गोरेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
इलाज के दौरान दो की मौत
इलाज के दौरान 24 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, ट्रॉमा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दूसरे अस्पताल में भर्ती कराई गई 24 वर्षीय महिला छात्रा ने भी दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा की हालत गंभीर है और वह ICU में भर्ती है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही वानराई पुलिस स्टेशन की टीम सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ छात्र और एक इवेंट आयोजक शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से आए और किसने इन्हें छात्रों तक पहुंचाया।
NDPS और BNS के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, अवैध कब्जा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
सुरक्षा और ड्रग्स पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर म्यूजिक इवेंट्स में सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि हाल ही में गोवा में भी क्लब पार्टी के दौरान नशे के सेवन से इंदौर के एक 21 वर्षीय युवक ईशान बड़गुजर की मौत का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार गोवा की अंजुना पुलिस ने ईशान बड़गुजर की संदिग्ध मौत के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 105 (पुरानी धारा 304) यानी गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
यह उस हत्या को दंडित करती है, जहां जान लेने का सीधा इरादा नहीं था, लेकिन कृत्य लापरवाही या शारीरिक चोट के कारण हुआ। एसआई विराज नाईक के अनुसार ईशान के दोस्तों रोशन अरोड़ा, सहज, तनिष्क लुल्ला, सुचित सिंह, हर्ष काकवानी, प्रथम, अभय पाल और अभय पिता भूपेंद्र को 15 अप्रैल को गोवा आने को कहा है। कुछ बिदुओं पर पूछताछ कर उनके कथन लिए जाएंगे। पता लगाया जाएगा कि 2 अप्रैल को उनके गोवा आने के बाद से वे कहां-कहां गए।
किस-किस से मिले। कहां-कहां पार्टियां की। उनके पैसों के ट्रांजेक्शन की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा डीआईजी वर्षा शर्मा द्वारा तय किए अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ और कथन लिए जाएंगे। यदि ये लोग बताई तारीख को गोवा के अंजुना थाने नहीं पहुंचते हैं, तो नोटिस जारी किया जाएगा, फिर भी जांच में सहयोग नहीं किया तो कोर्ट से वारंट जारी कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!