टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत: अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, न्यू चंडीगढ़।
न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत वर्ष 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रन से दर्ज हुई थी।
मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में महज 112 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर समाप्त हो गई थी, जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।
दूसरी पारी में अफगानिस्तान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 3 विकेट, जबकि डेब्यू कर रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए थे, जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट लेकर मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' (मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) चुना गया।
यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में 599 मैचों में 186वीं जीत रही। इसके साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के नाम 592 टेस्ट मैचों में 185 जीत दर्ज हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया 426 जीत के साथ पहले, इंग्लैंड 405 जीत के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 191 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!