टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण कांड: चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नासिक।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में दाखिल चार्जशीट ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से महिलाओं को अपने जाल में फंसाया।
धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का प्रयास
उनकी मानसिक एवं भावनात्मक कमजोरियों का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया।चार्जशीट के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं को इस्लामिक उपदेशकों के वीडियो दिखाए जाते थे और धार्मिक मान्यताओं को बदलने के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रभावित किया जाता था।
इस्लामिक उपदेशक जमील और नाइक के वीडियो दिखाए
एक पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने उसे भजन सुनना और मंदिर जाना बंद करने की सलाह दी थी। उसे कहा गया कि अल्लाह का नाम लेने से सारे गुनाह माफ हो जाएंगे और जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। जांच में सामने आया है कि पीड़िताओं को पाकिस्तानी इस्लामिक उपदेशक तारिक जमील और विवादित प्रचारक जाकिर नाइक के वीडियो भी दिखाए जाते थे, ताकि वे इस्लाम के बारे में अधिक जानकारी लें और उससे प्रभावित हों।
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
चार्जशीट के अनुसार, मुख्य आरोपियों में शामिल दानिश शेख ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर भरोसा जीता और बाद में उसका यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने भविष्य और रिश्ते को लेकर चिंता जताई, तो आरोपी ने उसे भरोसा दिलाते हुए कहा, "डरो मत, अल्लाह हमारे साथ है।"
मानसिक तनाव का उठाया फायदा
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह निजी कारणों से मानसिक तनाव में थी। आरोपियों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाया और खुद को सहारा देने वाला मित्र बताकर उसके करीब आए। धीरे-धीरे धार्मिक बातें शुरू की गईं और फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को निशाना बनाने की एक संगठित रणनीति
जांच एजेंसियों का दावा है कि यह केवल व्यक्तिगत संबंधों का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं को निशाना बनाने की एक संगठित रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
9 महिलाओं की शिकायत, 8 आरोपी गिरफ्तार
मामले की शुरुआत अप्रैल में हुई थी, जब TCS में कार्यरत 9 महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चार्जशीट के बाद बढ़ी गंभीरता
चार्जशीट अदालत में दाखिल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के आपसी नेटवर्क, उनकी गतिविधियों और कथित धर्मांतरण प्रयासों के अन्य संभावित मामलों की भी पड़ताल कर रही हैं। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपों की अंतिम पुष्टि अदालत की सुनवाई एवं सबूतों के परीक्षण के बाद ही होगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!