टैक्सी चालक ने फांसी से पहले बनाया वीडियो: पत्नी पर झूठे दहेज केस और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के महलगांव स्थित सिंधिया नगर में एक टैक्सी चालक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के मोबाइल फोन से आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने पत्नी पर झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने, मानसिक प्रताड़ना और वैवाहिक विवादों के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच का अहम हिस्सा बनाते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
घर में लगाई फांसी
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुरेश शाक्य के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी चालक था। सोमवार देर रात करीब 1:50 बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना उसके बड़े भाई ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
जांच के दौरान पुलिस को सुरेश के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला। वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ झूठा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसने पत्नी पर वैवाहिक जीवन में विवाद और किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के भी आरोप लगाए। साथ ही पत्नी की बड़ी बहन और बहनोई पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
दो दिन पहले दर्ज हुआ था दहेज का केस
परिजन के मुताबिक, सुरेश की पत्नी करीब एक सप्ताह पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दो दिन पहले उसने मेला थाना में सुरेश के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। परिवार का आरोप है कि इसी के बाद वह गहरे अवसाद में चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी पत्नी कुछ समय के लिए बच्चों को छोड़कर घर से चली गई थी और बाद में लौट आई थी।
तीन बच्चों का पिता था सुरेश
सुरेश की शादी करीब 16 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजन का कहना है कि वह बच्चों से बेहद लगाव रखता था, लेकिन लंबे समय से पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
वीडियो की फोरेंसिक जांच करेगी पुलिस
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल से मिले वीडियो को सुरक्षित कर उसकी तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, उसमें लगाए गए आरोपों के समर्थन में क्या साक्ष्य हैं और आत्महत्या के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।
थाना प्रभारी रवींद्र जाटव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और सभी संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!