खबर
Top News

अब नहीं बच पाएगा अवैध कमाई को वैध बताने वाला टैक्स चोर किशोर वाधवानी: 300 करोड़ के घोटाले का है आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
अब नहीं बच पाएगा अवैध कमाई को वैध बताने वाला टैक्स चोर किशोर वाधवानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों रुपए के कथित जीएसटी घोटाले में आरोपी किशोर वाधवानी और उसकी चांडाल चौकड़ी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इकाई ने विशेष पीएमएलए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करते हुए आरोपी किशोर सहित उसके भतीजे आरोपी नितेश वाधवानी, दबंग दुनिया पब्लिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य को आरोपी बनाया है। ईडी का आरोप है कि कथित अपराध से अर्जित धन को वैध आय के रूप में दिखाने की साजिश रची गई और उसी के आधार पर मनी लांड्रिंग का अपराध बना।

ईडी के अनुसार यह कार्रवाई करोड़ों रुपए के कथित जीएसटी घोटाले में दर्ज मूल आपराधिक प्रकरण के आधार पर की गई है। विशेष पीएमएलए न्यायालय में अभियोजन शिकायत पहले प्रस्तुत की जा चुकी थी और 12 जनवरी को न्यायालय ने मामले का संज्ञान भी ले लिया था। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

जांच एजेंसी के मुताबिक मुल्जिम किशोर वाधवानी पर आरोप है कि कथित अवैध वित्तीय लेनदेन के जरिये प्राप्त राशि को वैध कारोबार और अन्य माध्यमों से वैध आय का स्वरूप देने का प्रयास किया गया। ईडी ने अपनी जांच में विभिन्न बैंक खातों, कंपनियों और वित्तीय लेनदेन का परीक्षण किया है। एजेंसी का दावा है कि जांच में ऐसे कई दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड सामने आए, जिनके आधार पर धन शोधन के अपराध की पुष्टि होने का दावा किया गया है। मामले में किशोर के भतीजे नितेश वाधवानी की भूमिका का भी उल्लेख है।

ईडी के अनुसार वह वर्ष 2022 तक संबंधित कंपनी में निदेशक रहा और जांच में उसके वित्तीय लेनदेन भी सामने आए। एजेंसी ने अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों में उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2017-20 के बीच उसे वेतन एवं अन्य मदों में बड़ी राशि प्राप्त हुई। जांच एजेंसी का दावा है कि इन लेनदेन की प्रकृति और स्रोत की जांच के दौरान उसे कथित अपराध से अर्जित आय से जुड़ा पाया गया। हालांकि इन दावों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगा।

होगा काले कारनामों का खुलासा
इस पूरे मामले की जड़ में थाना तुकोगंज में वर्ष 2021 में दर्ज वह एफआईआर है, जिसमें करोड़ों रुपए की कथित जीएसटी चोरी, फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसी एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की थी। उधर, मूल एफआईआर को निरस्त कराने के लिए नितेश वाधवानी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिस पर सुनवाई चल रही है।

कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि हाई कोर्ट मूल एफआईआर पर कोई महत्वपूर्ण आदेश पारित करता है, तो उसका असर दोनों पक्ष अपनी-अपनी कानूनी दलीलों में मनी लांड्रिंग मामले के दौरान भी उठाने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि पीएमएलए के तहत चल रही कार्रवाई अपने स्वतंत्र कानूनी आधार पर आगे बढ़ती है, जिसके चलते किशोर और उसके गुर्गों के काले कारनामों का खुलासा हो सकता है।

इस बार मजबूती से पेश होंगे सबूत और गवाह- ईडी की चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। अब विशेष पीएमएलए न्यायालय में अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत करेगा, जबकि आरोपी पक्ष को भी अपना बचाव रखने का अवसर मिलेगा।

संबंधित समाचार

नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

8 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

9 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 17 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 18 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 20 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!