श्रद्धालुओं से भरी टवेरा पलटी: 9 घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर से भर्तृहरि गुफा की ओर जा रही आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी टवेरा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कई श्रद्धालु वाहन के अंदर फंस गए थे, जबकि कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए थे।
तत्काल राहत कार्य शुरू
इसी दौरान ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीरनाथ महाराज और उनके सहयोगियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना स्थल के पास विकास कार्यों के तहत घाट निर्माण का काम चल रहा है।
वाहन का संतुलन बिगड़ा
सड़क के एक ओर निर्माणाधीन घाट और दूसरी ओर दीवार होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर घाट की ओर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से उज्जैन दर्शन के लिए आए थे।
चालक के नशे में होने की आशंका
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर चालक के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!